विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्हा कर रहा था तीसरी शादी, पता चला तो दुल्हन मंडप छोड़कर भागी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 11:25 PM (IST)

शादी के लिए मंडप में बैठा दूल्हा दुल्हन का इंतजार कर रहा था। दुल्हन को किसी ने बता दिया कि ...और पढ़ें

दूल्हा कर रहा था तीसरी शादी, पता चला तो दुल्हन मंडप छोड़कर भागी
दूल्हा कर रहा था तीसरी शादी, पता चला तो दुल्हन मंडप छोड़कर भागी

नालंदा [जेएनएन]। नालंदा जिले के हिलसा सूरज मंदिर धाम में रविवार को युवक तीसरी शादी करने के लिए मंडप में तैयार बैठा था, इसी बीच किसी ने दुल्हन को बता दिया कि दूल्हा तीसरी शादी कर रहा है, इतना सुनते ही दुल्हन मंडप छोड़कर फरार हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी, दूल्हा मंडप में बैठा था और दुल्हन को किसी ने सच्चाई बता दी कि दूल्हा अपनी दो बीवीयों को छोड़कर तीसरी शादी कर रहा है, बस क्या था? दुल्हन शादी का मंडप छोड़कर भाग गई। इसके बाद तो वर-वधू पक्ष में जमकर झड़प हो गयी।

यह भी पढ़ें:   SEX SCANDAL: निखिल और भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का संदिग्ध संबंध

इस घटना के बाद वर-वधू में झड़प भी हुई, स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत कराया गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट गई। लोहंडा गांव निवासी राजमुन्नी बिंद का पुत्र शंभु बिंद की शादी प्रेमन बीघा गांव निवासी संजय बिंद की पुत्री से तय हुई थी। धाम पर शंभु बिंद की शादी की की रस्में चल रही थी।

यह भी पढ़ें: देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक अवस्था में, लोगों ने बाल मूंडकर गांव में घुमाया 

पहले भी कर चुका है दो शादी
शादी से कुछ देर पहले वधू पक्ष को दूल्हा द्वारा तीसरी शादी रचाने का मामला सामने आया। इसके बाद हंगामा होने लगा और दुल्हन मंडप से भाग गई। युवक पूर्व से दो शादी रचाए था। उसकी दोनों पत्नियां छोड़कर भाग गई थीं। इस कारण वह तीसरी शादी रचाने की फिराक में था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।