यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवती से दरिंदों ने किया दुष्कर्म, लोगों ने जमकर पीटा और किया पुलिस के हवाले
बारिश में भीगती हुई युवती अपने घर आ रही थी कि अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसे पकड़ ...और पढ़ें

भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती द्वारा घरवालों को घटना की जानकारी देने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया। इस संबंध में पीड़िता ने रविवार सुबह थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस पीड़िता का सोमवार को मेडिकल जांच कराएगी। आरोपी रवि मंडल और मन्नू रजक रन्नूचक गांव के हैं। दोनों दूध का व्यापार करते है और शादीशुदा हैं।