पटना जं. पर फ्री WiFi से पोर्न सर्च, यहां देश में सर्वाधिक अश्लील वीडियो देखते यात्री
देश में सर्वाधिक इंटरनेट सर्च पटना जंक्शन पर होता है। इसमें सर्वाधिक सर्च पोर्न साइट्स के होते हैं। इसका खलासा रेलवे स्टेशनों पर शुरू मुफ्त वाईफाई सेवा के आंकड़ों से हुआ है।
पटना [अमित]। रेल मंत्रालय की ओर से देश के 100 प्रमुख स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। देश के 23 स्टेशनों पर यह सेवा शुरू भी हो चुकी है, जिसमें पटना व मुगलसराय जंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि देश के इन 23 स्टेशनों में सबसे अधिक वाईफाई का उपयोग पटना जंक्शन पर हो रहा है और इसमें भी सर्वाधिक यू-ट्यूब पर पोर्न साइट्स (वीडियो) सर्च हो रहे हैं।
एक रेल अधिकरी से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन देश में पहला ऐसा स्टेशन हो गया है जहां सबसे अधिक वाईफाई का उपयोग किया जा रहा है। दूसरे नंबर पर जयपुर है। तीसरे-चौथे नंबर पर बेंगलुरु व दिल्ली आदि स्टेशन हैं।
अधिक उपयोग से धीमी पड़ रही इंटरनेट की गति
वर्तमान में पटना जंक्शन पर एक गीगा बाइट की क्षमता वाले वाईफाई के उपकरण लगाए गए हैं, जो अब कम पडऩे लगा है। उपयोग करने वालों की संख्या बढऩे से इंटरनेट की गति धीमी पड़ रही है। इसे देखते हुए रेलटेल एवं गूगल ने अब यहां वाईफाई सेवा की विस्तार देने का मन बना लिया है। इसकी क्षमता 10 गीगा बाइट करने का प्रस्ताव है, जिसे शीघ्र ही अनुमति मिलने की संभावना है।
पोर्न साइट्स पर सर्वाधिक विजिट
पटना जंक्शन पर सबसे अधिक सर्च यू ट्यूब से किया जा रहा है। यहां पॉर्न साइट सबसे अधिक देखे जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर विकीपीडिया है। अधिकांश यात्री मुफ्त वाईफाई सेवा से जुड़कर अपने एप्स भी अपडेट करते हैं। वे फिल्में भी डाउनलोड कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।