विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GOOD NEWS: अब घर बैठे फ्री में बुक करें रेल टिकट, होम डिलीवरी पर दें पैसे

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 09 May 2017 08:30 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 10:47 PM (IST)

रेल यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। वे अब घर बैठे रेल टिकट की फ्री ऑनलाइन बुकिंग कर ...और पढ़ें

GOOD NEWS: अब घर बैठे फ्री में बुक करें रेल टिकट, होम डिलीवरी पर दें पैसे
GOOD NEWS: अब घर बैठे फ्री में बुक करें रेल टिकट, होम डिलीवरी पर दें पैसे

पटना [अमित आलोक]। रेल यात्रियों के लिए यह अच्‍छी खबर है। वे अब घर बैठे ऑनलाइन बिना खर्च किए टिकट बुक करा सकते हैं। इस टिकट की होम डिलीवरी होगी और उसी वक्‍त इसका पेमेंट करना होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिजम कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) बिहार सहित देश के छह सौ शहरों में 'पे ऑन डिलीवरी' नामक यह सुविधा आरंभ करने वाली है। हां, इस इसके लिए कुछ अतिरिक्‍त चार्ज भी देना होगा।

दानापुर रेल मंडल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा वैसे लोगों को लक्ष्‍य कर शुरू की जा रही है, जो ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करना नहीं चाहते। उनको घर पर ही टिकट भेज दिया जाएगा और टिकट की होम डिलीवरी के समय नकद राशि ले ली जाएगी। फिलहाल यह सुविधा चार हजार पिन कोड वाले शहरों में लागू की गई है।

इस सुविधा के लिए ये करना होगा जरूरी

- पे ऑन डिलीवरी की सुविधा के लिए एक बार अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड के नंबर देने होंगे।

- रजिस्‍ट्रेसन के बाद कभी भी आइआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप से टिकट बुक कराया जा सकेगा।

- टिकट यात्रा से कम-से-कम पांच दिन पहले बुक कराना होगा।

- टिकट की राशि पांच हजार रुपये से कम होने पर उसके लिए 90 रुपये और सर्विस चार्ज देने होंगे। टिकट की राशि पांच हजार रुपये से अधिक होने पर 120 रुपये एवं सर्विस चार्ज देने होंगे।