Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूमधाम से हुई भगावन चित्रगुप्त की पूजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 22 Oct 2017 03:10 AM (IST)

    श्री चित्रगुप्त सभा पटना की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजा अर्चना की गई।

    धूमधाम से हुई भगावन चित्रगुप्त की पूजा

    श्री चित्रगुप्त सभा पटना की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजा अर्चना की गई। नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को स्थापित कर पूजन किया। पूजन के दौरान सभा की ओर से प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल कैंप एवं भोज की व्यवस्था की गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभा के अध्यक्ष डॉ. बीबी लाल, महामंत्री सुमन कुमार दास ने कहा कि नवनिर्मित भवन में भगवान चित्रगुप्त का मंदिर बनाया गया है। जहां पर आए लोग आए भगवान की पूजा करेंगे। चित्रगुप्त सभा के बारे में प्रकाश डालते हुए महामंत्री सुमन कुमार ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेती है। इसके अलावा मिथिला की संस्कृति को आगे बढ़ाने में प्रयासरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात कुमार दास, अभिराम लाल कर्ण, राकेश शर्मा, गोपाल प्रसाद, विजय कुमार दास, देव नारायण मल्लिक, बलराम लाल कर्ण, डॉ. योगानंद दास, राम नारायण लाल आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें