विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली कनेक्शन व देशद्रोह के आरोपी कुख्यात बिंदी को मिला था सरकारी बॉडीगार्ड

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 08 May 2016 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2016 11:46 AM (IST)

गया में शनिवार की रात जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी व बाहुबली बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव ने बीच सड़क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के गया में शनिवार की रात जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी व बाहुबली बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव ने कार को साइड न देने पर हुए विवाद के बाद बीच सड़क पर एक व्यवसायी के बेटे आदित्य को गाेली मार दी। आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। रॉकी के पिता बिंदी यादव पर भी हत्या, अपहरण और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव का राजनीतिक रसूख ऐसा है कि उसपर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने व देशद्रोह तक के आरोप हैं, लेकिन प्रशासन ने उसे सरकारी सुरक्षा दे रखी है।

देशद्रोह के आरोपी को दी सरकारी सुरक्षा

गया जिला सुरक्षा समिति की 09 फरवरी 2016 को हुई बैठक में बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव को भुगतान के आधार पर एक पुलिसकर्मी सुरक्षा के नाम पर दिया गया। जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में संपन्न उस बैठक में एसएसपी गरिमा मलिक व तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के अनेक वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

नक्सलियों को गोलियों की आपूर्ति का आरोप

बता दे कि बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी को प्रतिबंधित बोर की कई हजार गोलियों की आपूर्ति करने का आरोप है। वह लंबे समय तक देशद्रोह के आरोप मे गया जेल में बंद रहा है। उसको गया जिले में बाहुबली माना जाता है। कुछ महीने पूर्व ही उसके घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। बिंदी यादव का गया में अपना राज चलता है।

ट्रकों से प्रतिदिन हजारों रुपए की इंट्री वसूली

बिंदी यादव बिहार-झारखंड की सीमा से गुजरने वाली ट्रकों से प्रतिदिन हजारों रुपए की इंट्री वसूली करता है। इसी कारण उसे गया में इंट्री माफिया के नाम से भी जाना जाता है।