Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज शहर को मिलेगा नया रेलवे स्टेशन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 25 Nov 2017 03:04 AM (IST)

    पटना : दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र स्टेशन और दीघा रेल पुल के बीच दानापुर मंडल की ओर से स्थ्

    आज शहर को मिलेगा नया रेलवे स्टेशन

    पटना : दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र स्टेशन और दीघा रेल पुल के बीच दानापुर मंडल की ओर से स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए दीघा हाल्ट का निर्माण कराया गया है। हाल्ट बनकर पूरी तरह तैयार है। शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव इसका उद्घाटन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्घाटन के अवसर पर बरौनी पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी का ठहराव किया जाएगा। रविवार से यहां छह जोड़ी अन्य ट्रेनों का भी ठहराव रहेगा। 63284 पटना बरौनी मेमू सवारी गाड़ी, 63283 बरौनी पटना सवारी गाड़ी, 55215 मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी, 55218 पाटलिपुत्र मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी, 55217 मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी, 55216 पाटलिपुत्र मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी, 55229 पाटलिपुत्र बरौनी सवारी गाड़ी, 55230 बरौनी पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी, 55007 पाटलिपुत्र गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55008 गोरखपुर पाटलिपुत्र सवारी गाड़ी, 63285 बरौनी पटना मेमू सवारी गाड़ी, 63280 पटना बरौनी सवारी गाड़ी का ठहराव दिया गया है। इस मौके पर विधायक संजीव चौरसिया, डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर, एडीआरएम अरविन्द कुमार रजक, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनीत कुमार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्र समेत तमाम रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे।