यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नया एप बताएगा कहां हैं ट्रेन में सफर कर रहे परिजन
रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के लोकेशन की सही जानकारी देने के लिए Railyatri.in एप पर ट्रिप शेयर का नया फीचर विकसित किया गया है।

पटना। अब ट्रेन में यात्रा कर रहे आपके परिजन या मित्र कहां हैं और कब घर पहुंचेंगे इसकी सही-सही जानकारी मुहैया कराई जाएगी। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के लोकेशन की सही जानकारी देने के लिए Railyatri.in एप पर ट्रिप शेयर का नया फीचर विकसित किया गया है।
यात्री का पीएनआर
नए एप से ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री का पूरा विवरण के साथ ही लोकेशन भी आपको मिल जाएगा। इसके लिए यात्री का पीएनआर देना जरूरी होगा। इतना ही नहीं यात्री का मोबाइल स्विच ऑफ होने पर भी परिजनों व मित्रों को उनके लोकेशन व आगमन के समय की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस एप से इतना तक पता चल जाएगा कि अमूक ट्रेन कितने नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही है।
पीएनआर इंटर करते ही आ जाएगा डिटेल्स
इस बाबत रेलयात्रीडॉटइन से जुड़े अधिकारी गुंजन राज ने बताया कि कोई भी व्यक्ति एंड्रॉयड फोन से प्ले स्टोर में जाकर इस वेबसाइट को डाउनलोड कर सकता है। इस पेज पर जाने के बाद ट्रिप शेयर नामक एक फीचर आएगा जिसे डाउनलोड करना होगा। इस फीचर में जाते ही आपसे पीएनआर नंबर मांगा जाएगा। पीएनआर डालते ही पूरा विवरण मिल जाएगा। कोई भी यात्री इस फीचर के माध्यम से अपनी यात्रा को शेयर कर सकता है।