Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुलासा: अवैध संबंधों की वजह से हुई बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jul 2017 10:56 PM (IST)

    बुधवार को भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई थी। आज गोपालगंज एसपी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई है।

    खुलासा: अवैध संबंधों की वजह से हुई बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या

    पटना [जेएनएन]। बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या का खुलासा हो गया है। कृष्णा शाही की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को गोपालगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने कांड में नामजद आरोपी आदित्य राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को एसपी रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की भाजपा नेता कृष्णा शाही का अपहरण हो गया है। सूचना के बाद दो विशेष टीम बना कर जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच पड़ताल के दौरान ही कृष्णा शाही का शव कुआं से बरामद किया गया।

     

    शव बरामद होने के साथ ही इस कांड में संदिग्ध फुलवरिया थाना क्षेत्र के इमिलिया मांझा गांव के आदित्य राय को हिरासत में ले लिया गया। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आदित्य राय ने पुलिस को बताया कि कृष्णा शाही का उनकी बहन से अवैध संबंध था।

     

    आदित्य ने अपने बताया में कहा कि उसने समाज व बहन की इज्जत बचाने के लिए कृष्णा शाही को खाने में जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार बताया कि आरोपी आदित्य राय अपना जुर्म छिपाने के लिए बुधवार की सुबह से अन्य लोगों के साथ मिलकर कृष्णा शाही को खोजने में लगा हुआ था।

     

    हालांकि शक के आधार पर आदित्य राय सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आदित्य राय ने इस घटना को अंजाम देने की बात कहीं है। हालांकि भाजपा नेता कृष्णा शाही के परिजन इस हत्या में जदयू विधायक पप्पु पाण्डेय को साजिशकर्ता मान रहे है। पुलिस इस घटना को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

     

    कीटनाशक दवा का किया गया था प्रयोग

     कृष्णा शाही की हत्या में कीटनाशक दावा का प्रयोग किया गया था। एसपी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आदित्य राय ने इस बात की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन मे मृतक के शरीर पर बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। ऐसे में प्रथम ²ष्टया जहर से ही मौत का मामला सामने आया है। 

     

    सात घंटे में कांड के उछ्वेदन का दावा

    एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान महल सात घंटे में ही भाजपा व्यवसायी मंच के प्रदेश प्रभारी कृष्णा शाही की हत्या का उछ्वेदन करने का दावा किया। एसपी ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि अवैध संबंध में ही कृष्णा शाही की हत्या की गई।

     

    दरअसल, मंगलवार को वे लापता हो गए थे। बुधवार की सुबह भाजपा नेता के अपहरण करने की खबर चारों तरफ फैल गई। समर्थकों की भीड़ बसवरिया मांझा गांव में पहुंच गई। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस भाजपा नेता की तलाश करने लगी। इसी दौरान गांव में स्थित एक मंदिर के बगल में बने कुएं में भाजपा नेता का शव मिला।

     

    आक्रोशित लोगों ने स्व. बाबूलाल राय के घर पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस बाबू लाल राय के पुत्र आदित्य कुमार, घर की तीन महिलाओं, भाजपा नेता के दो निजी सुरक्षा गार्ड और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। भाजपा नेता की हत्या को लेकर तनाव बना हुआ था। कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी। 

     

    बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी भाजपा नेता कृष्णा शाही मंगलवार की रात बसवरिया मांझा गांव निवासी स्वर्गीय लालबाबू राय के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद भाजपा नेता के दो निजी गार्ड तथा चालक घर के बाहर थे।  इसी बीच भाजपा नेता रहस्यमय ढंग से गायब हो गए।

     

    बुधवार की सुबह भाजपा नेता के अपहरण की खबर आग की तरफ फैल गई। भाजपा नेता के भाई पूर्व मुखिया उमेश शाही व प्रमोद शाही ने उनके मोबाइल पर कॉल किया तो स्विच ऑफ मिला। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दोनों भाई बसवरिया मांझा गांव पहुंच गए।

     

    इसी बीच एएसपी मनोज कुमार, डीएसपी इम्तेयाज अहमद सहित कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई और भाजपा नेता की तलाश शुरू हुई। तलाशी के दौरान ही गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के समीप बने कुएं में भाजपा नेता का लाल रंग का चप्पल तैरते हुआ देखा गया।

     

    यह भी पढ़ें: सेवा का ऐसा जज्बा आपने देखा है, कभी मंत्री रहे मोहन बाबू अब बन गए गांव के मुखिया

     

    इसके बाद पंप सेट से पानी निकाला गया तो कुएं में भाजपा नेता कृष्ण शाही का शव पड़ा मिला। गोताखोर की मदद से कुएं से शव को निकलने के बाद पुलिस ने जांच की। शव नीला पड़ चुका था। जिससे भाजपा नेता की जहर देकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक देने की बात सामने आई थी।

     

    यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने कहा- मुझसे प्यार करो, नहीं तो गोली मार देंगे