Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी मैदान में मानव श्रृंखला का एेसा रहा स्वरूप, इसे पूरी दुनिया ने देखा

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:46 PM (IST)

    बिहार में आज विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसका मुख्य आयोजन स्थल पटना का गांधी मैदान था। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरूआत की। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गांधी मैदान में मानव श्रृंखला का एेसा रहा स्वरूप, इसे पूरी दुनिया ने देखा

    पटना [जेएनएन]। नशामुक्ति के समर्थन में पूरे बिहार में बनाई गई मानव श्रृंखला का मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान रहा। वहां का दृश्य अद्भुत था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी श्रृंखला के हिस्सा रहे। गांधी मैदान में बनने वाली मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे जैसी थी। वहां से इसकी शाखाएं राज्यभर में फैलीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी मैदान में बनी श्रृंखला के बीच में मद्य निषेध के प्रतीक के रूप में क्रॉस लगा 60 मीटर लंबी शराब की बोतल दिखाई गई। 176 मीटर लंबा और 47 मीटर चौड़ा अंग्रेजी में बिहार लिखा गया। मानव श्रृंखला में 10-10 मीटर पर बैलून के गुच्छे के साथ लोग खड़े रहे।

    यह भी पढ़ें: मानव श्रृंखला: आज हाथ-से-हाथ जोड़कर पूरे बिहार ने कहा 'नशे को ना'...

    राज्य की विविधता को एक सूत्र में दिखाने के लिए गांधी मैदान के अंदर बिहार के नक्शा में बनाई गई मानव श्रृंखला की आकृति 13 जोन में बांटी गई थी। इनमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा, जीविका की दीदी, होमगार्ड, अग्निशमन दस्ता अपने-अपने परिधानों में खड़ी रहीं। कुल 4230 छात्र-छात्रएं और कर्मचारी बिहार के नक्शे के रूप में बनने वाले मानव श्रृंखला का हिस्सा बने।

    चित्रकारी प्रतियोगिता और स्लोगन का प्रदर्शन

    मानव श्रृंखला के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामगुलाम चौक के सामने वाली गेट से गांधी मैदान में प्रवेश किया। एक तरफ स्कूली बच्चे मानव श्रृंखला के रूप में खड़े दिखे तो दूसरी तरफ नशाबंदी पर बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी दिखी। गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह सीसी कैमरे से निगरानी की गई।

    गांधी मैदान के अंदर 43 दंडाधिकारी और 40 पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। गांधी मैदान के सभी 13 गेटों पर 1-4 के सशस्त्र बल एवं 10 पुरुष तथा चार महिला बल की तैनात की गई।

    यह भी पढ़ें: कई मायनों में खास रही बिहार में आज बनाई गई मानव श्रृंखला, जानिए

    आम दर्शकों के लिए ये थे। रास्ते

    गांधी मैदान में आम लोगों को गेट संख्या चार, छह, आठ और नौ से आम लोगों को प्रवेश दिया गया। बाहर निकलने के लिए सभी छोटे-बड़े गेट खुले रहे। मानव श्रृंखला के नक्शे में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को गेट संख्या एक, चार, पांच, सात और दस से प्रवेश दिया गया। सभी लोग 11 बजे के पहले गांधी मैदान पहुंच चुके थे।