यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुसीबत में घिरे लालू ने 9 पंडितों को आवास पर बुलाया, करवाया सुंदरकांड
लालू परिवार पर आये मुसीबतों को दूर करने के लिए शनिवार को नौ पंडित उनके आवास पर आये और सुंदरकांड का पाठ किया।

पटना [जेएनएन]। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव इन दिनों राजनीतिक और कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। एक तरफ चारा घोटाले में उन पर फिर से सभी मामलों में सुनवाई हो रही है दूसरी तरफ बेनामी संपत्ति मामले में बेटे-बेटियों समेत इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट के रडार पर हैं।
यही नहीं, महागठबंधन महागठबंधन में भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। नौबत महागठबंधन के टूटने तक आ जा रही है। सुशील मोदी भी लगातार लालू परिवार पर हमलावर हैं। शायद इसी वजह से ईश्वर में अगाध आस्था रखने वाले लालू यादव के घर शनिवार को नौ पंडितों की एक टोली ढोल, हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्र लेकर पहुंची।
बताया जा रहा है कि इन पंडितों ने वहां सुंदरकांड का पाठ किया है, ताकि लालू परिवार पर आई विपदा खत्म हो सके। सबकुछ सही हो जाये।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की सुबह इन पंडितों को राजद अध्यक्ष के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड में प्रवेश करते हुए देखा गया है। पंडितों की टीम में शामिल एक पुजारी ने मीडिया को बताया कि उनलोगों को वहां सुंदरकांड का पाठ करने के लिए बुलाया गया है। हालांकि, लालू यादव के पारिवारिक सूत्रों ने इस तरह के किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव को ले सामने आए कई नाम, बिहार के इन नेताओं की भी चर्चा
बता दें कि इससे पहले लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप ने पहले घर पर शत्रु मारक जाप करवाया था और उसके बाद विशेष पूजा के लिए वृंदावन गये थे ताकि उनके परिवार पर आया मुसीबत दूर हो।
यह भी पढ़ें: 'डर' के मारे लालू पुत्र तेजप्रताप ने बदल दिया था घर का रास्ता, अब चुना यह रास्ता