विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HOLI 2017: लालू के आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश ने नहीं मनाई होली

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 13 Mar 2017 12:43 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM (IST)

इस साल होली में लालू प्रसाद के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम उन्‍होंने कुछ करीबी लोगों को गुलाल ...और पढ़ें

HOLI 2017: लालू के आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश ने नहीं मनाई होली
HOLI 2017: लालू के आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश ने नहीं मनाई होली

पटना [जेएनएन]। बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की कुर्ता फाड़ होली मशहूर रही हैं। लेकिन, इस साल पटना में उनके आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। लालू ने इस साल होली बड़ी सादगी से मनाई। गिनती के करीबी लोग आए। उधर, मुख्‍यमंत्री व जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार भी होली की धूमधाम से दूर रहे। हालांकि, दोनों नेतााओं ने प्रदेश के लोगों को होली के मौके पर बधाई दी।

बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद ने मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत तथा ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान के कारण होली नहीं मनाने का फैसला किया। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि लालू यूपी में सपा-कांग्रेस की करारी हार के सदमे में हैं। लालू के दामाद को भी सिकंदराबाद में हार का सामना करना पड़ा है। इस कारण लालू के परिवार ने इस साल होली से दूरी बना ली।
सुबह में तो लालू के आवास पर सन्‍नाटा रहा, लेकिन शाम तक कुछ लोग पहुंचे। लालू ने गुलाल लगा उनका स्‍वागत किया। स्‍वागत किया।