विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली इफेक्ट: JDU नेताओं से मिले BJP के रामकृपाल, RJD हुआ नाराज

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 11:45 PM (IST)

होली के मौके पर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने जेडीयू के नेताओं से मुलाकात की, गुलाल लगाया, गले मिले। इसपर ...और पढ़ें

होली इफेक्ट: JDU नेताओं से मिले BJP के रामकृपाल, RJD हुआ नाराज
होली इफेक्ट: JDU नेताओं से मिले BJP के रामकृपाल, RJD हुआ नाराज

पटना [जेएनएन]। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को मिली बंपर जीत से बहुत उत्साहित दिखे। उन्होंने होली के मौके पर पटना की सड़कों पर मजदूरों को बैठाकर रिक्शा चलाया तो वहीं कुर्ताफाड़ होली भी खेली।

इन सबमें सबसे बड़ी बात यह रही कि रामकृपाल यादव जेडीयू के नेताओं से मिले और खूब गुलाल लगाया। जदयू नेताओं ने भी उनका दिल खोलकर स्वागत गिया। सबसे पहले रामकृपाल जदयू प्रवक्ता संजय सिंह से मिले,उन्हें गुलाल लगाया और गले मिले। 

फिर रामकृपाल यादव जदयू नेता श्याम रजक से मिले और उन्हें भी गुलाल लगाया, गले मिले। श्याम रजक ने कहा कि हम पुराने दोस्त हैं, इसे राजनीति से जोड़कर ना देखा जाए। रामकृपाल ने भी हंसकर कहा कि होली एेसा त्योहार है, जिसमें दुश्मन भी दोस्त हो जाते हैं।

HOLI 2017: लालू के आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश ने भी नहीं मनाई होली

रामकृपाल और जेडीयू के नेताओं से होली मिलन पर राजद ने अपनी आंख तरेरी है। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि ये जो बिहार में राजनीति चल रही है, उसपर हमारी भी नजर है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमें कमजोर समझने की कोई कोशिश भी ना करे। हमारे पास 80विधायकों की ताकत है और दोनों पार्टियों की मजबूरी है ,एक-दूसरे का साथ देना। उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारे नेता लालू जी ही कुछ करेंगे।

बता दें कि रामकृपाल यादव  राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे जो कि अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी रहे रामकृपाल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।

रामकृपाल ने आरोप लगाया था कि आरजेडी में सामाजिक न्याय की बजाय 'पारिवारिक न्याय' को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे इस पार्टी के कार्यकर्ताओं को घुटन महसूस हो रही है। 

नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए रामकृपाल ने कहा था, एक ऐसा व्यक्ति जो पिछड़े वर्ग का है और जिसके पिता चाय बेचते थे तथा जिसकी मां दूसरे के घरों में कपड़े धोती थीं, उसे बीजेपी ने पहले मुख्यमंत्री बनाया और अब प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने कहा था कि यह बीजेपी के आधार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे सभी धर्मों और वर्गों का विकास चाहते हैं। साथ ही रामकृपाल ने कहा, मेरा जेहन बिल्कुल सेक्युलर है और जीवन भर रहेगा।

'समधी' की जीत पर रामकृपाल के घर जश्न, लालू के दामाद हारे तो...

रामकृपाल 17 सालों से आरजेडी के साथ थे। वह पटना के डिप्टी मेयर रहे और बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे।  लालू ने उनकी बजाय अपनी बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र विधानसभा क्षेत्र से वहां का उम्मीदवार बना दिया, जिससे रामकृपाल यादव नाराज हो गए और बीजेपी ज्वाइन कर लिया था और जीत दर्ज की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।