विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने PM को बताया 'भारत का ट्रंप', कहा- समाप्त हो रेल मंत्री का पद

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2017 11:16 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बजट पर प्रतिक्रिया में पीएम नरेंद्र मोदी को भारत का ट्रंप करार दिया। रेल बजट ...और पढ़ें

लालू ने PM को बताया 'भारत का ट्रंप', कहा- समाप्त हो रेल मंत्री का पद
लालू ने PM को बताया 'भारत का ट्रंप', कहा- समाप्त हो रेल मंत्री का पद

पटना [जेएनएन]। लोकसभा में पेश बजट को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को फेल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ट्रंप करार दिया है। रेल बजट को आम बजट के साथ पेश करने को लेकर लालू बोले कि अब रेल मंत्री का पद ही समाप्त कर देना चाहिए।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज लोकसभा में पेश बजट को पूरी तरह फेल करार दिया है। उनके अनुसार बजट को वे 10 में जीरो नंबर देंगे। इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। आम बजट पर बोलते हुए लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ट्रम्प करार दिया तथा कहा कि बजट पूरी तरह से फेल है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट पेश, पूरी नहीं हुईं बिहार को विशेष पैकेज या या दर्जा देने की उम्मीद

लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही काम कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को जुड़वा भाई करार दिया।

लालू ने कहा कि बजट में रोटी, कपड़ा और मकान के लिये कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य व रोजगार का भी ध्यान नहीं रखा गया है। लालू ने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी के बाद छोटे-बड़े व्यवसायी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके लिए सरकार ने बजट में कुछ नहीं रखा है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बजट पर टकराते दिखे नेता, कोई बोला 'फ्लॉप' तो किसी ने कहा 'बहुत अच्छा'

रेल बजट के सवाल पर लालू ने तेज कसते हुए कहा कि अब रेल मंत्री की पूछ नहीं। रेल मंत्री का पद ही हटा देना चाहिए। अब तो रेल को भी वित्त मंत्री ही चला रहे हैं। ऐसे में रेल मंत्री की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि वह रेल को वित्त मंत्री के जरिए रेल महाप्रबंधक से चलवाए।

राजनीतिक दलों को चंदा मिलने के सवाल पर लालू ने कहा कि इसका कोई भी असर चंदे पर नहीं पड़ेगा क्योंकि लोग कोई न कोई उपाय कर लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।