Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पप्पू ने बनाई नई पार्टी, कहा- लालू ने यादवों से किया विश्वासघात

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jun 2015 05:00 PM (IST)

    जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने परिवार की राजनीति बचाने के लिए यादवों के साथ विश्वासघात किया। दर्जन भर यादव नेताओं का नाम गिनाते हुए कहा कि इन्हें लालू प्रसाद ने बर्बाद कर दिया।

    Hero Image

    पटना। जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने परिवार की राजनीति बचाने के लिए यादवों के साथ विश्वासघात किया। दर्जन भर यादव नेताओं का नाम गिनाते हुए कहा कि इन्हें लालू प्रसाद ने बर्बाद कर दिया। पप्पू पत्रकारों से मुखातिब थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर मुसलमानों का भावनात्मक शोषण किया और उनका इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए किया। इन दोनों ने विकास के नाम पर सिर्फ छल किया। उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी से राजद-जदयू गठबंधन से अलग रहने की अपील की।

    सांसद ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातीय उन्माद की राजनीति के दिन लद गए हैं। जदयू-राजद के गठबंधन से राज्य में आतंक राज की वापसी हो गई है। अपराधी निरंकुश हो जाएंगे। उन्होंने गठबंधन को नेता नीतीश कुमार को घोषित करने पर कहा कि इसका कोई फायदा नहीं होगा।

    दो पूर्व विधायक मोर्चे में शामिल

    पप्पू यादव के समक्ष पूर्व विधायक अशोक वर्मा और शील कुमार राय ने जन अधिकार मोर्चा की सदस्यता ली। इस मौके पर सांसद ने अपील की कि मोर्चा से जुड़कर तीसरे विकल्प बनने के अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व विधायकों के मोर्चा में जुडऩे से जनाधार बढ़ेगा। इन पूर्व विधायकों के मोर्चा से जुडऩे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एजाज अहमद, बबन यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बधाई दी।