विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार बालाओं को देख MLA पर चढ़ी मस्‍ती, फाड़कर लुटाए नोट ...VIDEO VIRAL

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 11:53 PM (IST)

बिहार में जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह की रंगीनमिजाजी फिर सामने आई है। इस बार भी वे बार बालाओं पर फटे नोट लुटाते भी नजर आए हैं।

बार बालाओं को देख MLA पर चढ़ी मस्‍ती, फाड़कर लुटाए नोट ...VIDEO VIRAL
बार बालाओं को देख MLA पर चढ़ी मस्‍ती, फाड़कर लुटाए नोट ...VIDEO VIRAL

पटना [अमित आलोक]। विधायकजी की रंगीनमिजाजी के किस्‍से आम हैं। आए दिन बार बालाओं संग ठुमके लगाते दिख जाते हैं। साहब एक बार फिर इस रूप में नजर आए हैं। आपने सही पहचाना, ये सिवान के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ही हैं। विधायकजी पर ऐसी मस्‍ती चढ़ी कि वे नोट (करेंसी) को फाड़कर बार बालाओं को बांटते नजर आए। ये हम नहीं कह रहे, ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधायक श्याम बहादुर सिंह बार बालाओं संग डांस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडिया में वे अपने अंदाज में नोट फाड़-फाड़ कर नर्तकियों पर लुटाते दिख रहे हैं। बार बालाओं को उन्होंने जो रुपये दिए, उन्‍हें दो टुकड़ों में फाड़ कर रखा था। मंच पर अनाउंसर ने भी ऐसी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: SBI में है खाता तो जरूर पढ़े ये खबर, अब ई-वॉलेट से भी होगी ATM से निकासी

हम इस वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करते। हम केवल यह बता रहे हैं कि ऐसा एक वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि वीडियो बड़हरिया विधानसभा के ही एक गांव में हाल में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जिसमें विधायक भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं को डांस करते देख वे खुद को ज्‍यादा देर रोक नहीं सके।

यह भी पढ़ें: विवादों से विचलित नहीं लालू, आज भी सत्तू-नमक खाकर करते द‍िन की शुरुआत

विदित हो कि विधायक श्‍याम बहादुर सिंह ऐसे कई किस्‍से आम हैं। उनके ऐसे कई वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहे हैं। ऐसे वीडियो पर प्रतिक्रिया में विधायक ने कई बार कहा है कि ये पुराने हैं। फिलहाल, इन दिनों वायरल वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।