विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI में है खाता तो जरूर पढ़े ये खबर, अब ई-वॉलेट से भी होगी ATM से निकासी

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 09:46 PM (IST)

एसबीआइ अब ई-वॉलेट से के जरिए एटीए से राशि की निकासी की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए कुछ ...और पढ़ें

SBI में है खाता तो जरूर पढ़े ये खबर, अब ई-वॉलेट से भी होगी ATM से निकासी
SBI में है खाता तो जरूर पढ़े ये खबर, अब ई-वॉलेट से भी होगी ATM से निकासी

पटना [जेएनएन]। अगर आप भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआइ) के खाताधारक हैं तो यह खबर आपके काम की है। एसबीआइ जल्‍दी ही मोबाइल वॉलेट की सुविधा देने जा रही है। इसके माध्‍यम से आप एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इस सेवा के लिए प्रत्येक निकासी पर 25 रुपये का शुल्क देना होगा। बैंक के इस फैसले से बिहार के खाताधारक प्रसन्‍न हैं।

बैंक सूत्रों के अनुसार यदि ग्राहक के पास मोबाइल वॉलेट एसबीआइ बडी में पैसा है तो वह इसे एटीएम से निकाल सकता है। ग्राहक अब मोबाइल वॉलेट से या मोबाइल वॉलेट में बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट (बीसी) से पैसा जमा कर या निकाल सकता है। बीसी से मोबाइल वॉलेट में हजार रुपये जमा करने पर 0.25 फीसद सेवा शुल्क और सेवा कर देय होगा। इसकी सीमा न्यूनतम दो व अधिकतम आठ रुपये होगी।

इसके अलावा एसबीआइ बडी से बीसी के जरिये दो हजार रुपये तक की निकासी पर ढाई फीसद सेवा शुल्क (न्यूनतम छह रुपये) और सेवा कर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती के लिए क्या-क्या करते हैं लड़के, जानिए

एसबीआइ के स्‍थानीय अधिकारियों ने बताया कि बैंक के प्रबंध निदेशक (राष्ट्रीय बैंकिंग) रजनीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी मीडिया को दी है। बिहार में बैंक के खाताधारक इस सेवा की घोषणा से खुश है। खाताधारी भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक कौशल किशोर ने कहा कि इससे ई-बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा। पटना के अंटा घाट एसबीआइ शाखा में खाताधारक सुजीत कुमार ने भी बैंक के इस फैसले की सराहना की।

यह भी पढ़ें: हॉट मोनालिसा का बड़ा खुलासा, 11 की उम्र में हुईं थीं सेक्‍सुअल अब्‍यूज की शिकार