Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम में उल्फा उग्रवादियों ने किया हमला, बिहार के दो लोगों की मौत

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2016 03:42 PM (IST)

    असम के तिनसुकिया इलाके में एक हिंदी गाना गाने वाले भजन मंडली पर उल्फा उग्रवादियों ने हमला कर दिया जिसमें बिहार के दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

    पटना [वेब डेस्क]। असम के तिनसुकिया जिले के पिलोबारी में उल्फा उग्रवादियों ने हिंदी भाषियों पर हमला किया है। शुक्रवार शाम को हुए इस हमले में बिहार के दो लोगों राजेश शाह और किशोरी शाह की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 से 6 की संख्या में आए उग्रवादियों ने ऑटोमेटिक राइफल से कीर्तन गाते लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ये सभी लोग बामुनबारी गांव के महेंद्र शाह के घर के कम्पाउंड में भगवान का भजन गाने के लिए जुटे थे। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है। गोली लगने से बिहार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य कई लोग घायल हैं।

    उग्रवादियों का हमला होते ही वहां भगदड़ मच गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक गोली चलाने के बाद उग्रवादी वहां से चले गए। इस हमले में घायल हुए लोगों को डिब्रूगढ के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल के जवानोें को वहां तैनात कर दिया गया है और जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।