यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सड़कों पर अख़बार बेच रहा प्रकाश झा की फिल्म 'दामुल' का हीरो, जानिए
करीब 25 साल पहले बनी प्रकाश झा की फिल्म दामुल का हीरो पटना की सड़कों पर अख़बार बेचता है। आर्थिक ...और पढ़ें

पटना [अमित आलोक]। प्रकाश झा की फिल्म 'दामुल' याद है आपको? राट्रीय पुरस्कार से नवाजी गई इस फिल्म का हीरो 'बुधवा' आजकल पटना की सड़कों पर अख़बार बेचता है।
करीब 25 वर्ष पहले प्रकाश झा ने ग्रामीण बिहार की समस्या पर 'दामुल' फिल्म बनाई थी। फिल्म में दलित की भूमिका निभाने वाले बुधवा उर्फ ओम कुमार तब खूब चर्चित हुए थे। फिल्म में उनके अभिनय की जबरदस्त सराहना हर किसी ने की थी। देश भर के सिनेप्रेमियों व समीक्षकों ने बुधवा के अभिनय की सराहना की थी। को देखकर हैरान हो गए थे।
पढ़ें : बिग बॉस 10 में शामिल यह हॉट भोजपुरी सनसनी, अजय देवगन संग कर चुकी काम