विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good News : रेलयात्री अब बर्थ पर ही जान जाएंगे toilet खाली है या नहीं

By Kajal KumariEdited By: Kajal Kumari
Published: Thu, 14 Jul 2016 08:23 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 10:05 AM (IST)

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड अब ट्रेनों के स्लीपर व जनरल कोच में टॉयलेट इंडीकेटर लगाने जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [चन्द्रशेखर]। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल व स्लीपर श्रेणी कोच में टॉयलेट इंडीकेडर बनाने का निर्देश दिया है। अब यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे जान जाएंगे कि टॉयलेट खाली है या कोई उपयोग कर रहा है। उन्हें शौचालय के पास जाकर काफी समय तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। रेलवे ने इसके अलावा जेनरल काच के सामान रखने वाले रैक को बर्थ के रूप में गद्देदार करने का भी निर्णय लिया है।

स्लीपर व जनरल कोच में लगेंगे टॉयलेट इंडीकेटर

रेलवे बोर्ड अब ट्रेनों के स्लीपर व जनरल कोच में टॉयलेट इंडीकेटर लगाने जा रहा है। रेलवे का मानना है कि इनमें भीड़ होने के कारण यात्रियों को टॉयलेट तक आकर इंतजार करने में परेशानी होती है। टॉयलेट के पास अनावश्यक भीड़ नहीं लगे तथा सफर के दौरान यात्री परेशानी से भी बचे रहें, इसके लिए बर्थ के पास टॉयलेट इंडीकेटर लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से यात्री बर्थ पर ही जान जाएंगे कि टॉयलेट खाली है या नहीं।

सामान रखने के रैक भी बनेंगे गद्देदार

आमतौर पर आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर यात्री जनरल कोच में यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल बोगियों के सारे बर्थ को गद्देदार बनाया गया। भीड़ की बजह से जब यात्रियों को नीचे वाली सीट पर जगह नहीं मिलती तब वे उपर सामान रखने वाली जगह पर भी बैठ जाते हैं। इस देखते हुए रेलवे ने अब उपर की बर्थ को भी गद्देदार बनाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे मंत्रालय की स्वीकृति के बाद रेलवे बोर्ड ने इसके लिए कोच बनाने वाले सभी कारखानों को पत्र भेजा है। रेलवे की ओर से सबसे पहले इसे दीनदयालु एवं अंत्योदय ट्रेनों से शुरूआत करने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने माना है कि जनरल कोच में निर्धारित क्षमता से काफी अधिक की संख्या में यात्री सवार होते हैं। इसके कारण नीचे वाली बर्थ पर यात्री भरे रहते हैं। उपर वाली बर्थ पर भी जगह मिलना मुश्किल होता है। सामान रखने वाली जगह लकड़ी का बना होता है, परंतु अब इसे गद्देदार बनाने का निर्देश दिया गया है।

बोर्ड ने जारी किया कोच बनाने का निर्देश

रेलवे बोर्ड की ओर से सभी कोच फैक्ट्रियों को विशेष रूप से इस तरह के कोच बनाने का निर्देश दिया गया है। फैक्टियों को पीयूएफ फोम से सीट को गद्देदार बनाने तथा बर्थ के पास टॉयलेट इंडीकेटर लगाने को कहा गया है। इससे यात्रियों को आराम होगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।