विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र की उजाला योजना पर GST का ये असर, पंखे महंगे तो ट्यूब-बल्ब होंगे सस्ते

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 10:18 PM (IST)

केंद्र सरकार की उजाला योजना पर जीएसटी का असर पड़ेगा। बिहार में योजना के तहत दिए जाने वाले पंखे महंगे हो जाएंगे, जबकि बल्‍ब व ट्यूब सस्‍ते होंगे।

केंद्र की उजाला योजना पर GST का ये असर, पंखे महंगे तो ट्यूब-बल्ब होंगे सस्ते
केंद्र की उजाला योजना पर GST का ये असर, पंखे महंगे तो ट्यूब-बल्ब होंगे सस्ते

पटना [जेएनएन]। देश में जीएसटी लागू होने का असर केंद्र सरकार की उजाला योजना पर पड़ेगा। योजना के तहत बिहार में पंखा महंगा हो जाएगा, जबकि एलईडी ट्यूब और बल्ब सस्‍ते हो जाएंगे। दूसरी ओर बिहार के पड़ोसी राज्यों में पंखे के साथ एलईडी ट्यूब और एलईडी बल्ब की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। 

उजाला योजना के तहत केंद्र सरकार ने पंखे की कीमत एक हजार रुपए तय की है, जिसपर बिहार सरकार के 15 फीसद वैट को जोड़कर यह 1150 रुपये में मिलता है। जीएसटी में पंखे पर टैक्स 28 फीसद होने के कारण अब इसकी कीमत 1280 रुपये हो जाएगी।

योजना के तहत केंद्र सरकार ने एलईडी बल्ब की कीमत 60.87 रुपये और एलईडी ट्यूब की 200 रुपए तय की है। इसपर राज्य सरकार 15 फीसद वैट ले रही है। इस तरह ग्राहकों को एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये और एलईडी ट्यूब 230 रुपये में मिल रहे हैं। जीएसटी में एलईडी ट्यूब व बल्ब पर 12 फीसद टैक्स लिया जाएगा, जिससे इनकी कीमत घट जाएगी।

एनर्जी इफिसिएन्सी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) के बिहार-झारखंड प्रभारी विवेक उत्पल के अनुसार फिलहाल कीमत में परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दर तय किए जाने के बाद ग्राहकों को उस कीमत पर पंखे दिए जाएंगे।

पड़ोसी राज्यों में की बात करें तो वहां पंखा, एलईडी ट्यूब और एलईडी बल्ब की कीमतें बढ़ जाएंगी। इसका कारण वहां लिए जाने वाला टैक्‍स है। झारखंड सरकार उजाला स्कीम के तहत वितरण किए जाने वाले पंखे, एलईडी ट्यूब और एलईडी बल्ब पर पांच फीसद टैक्स लेती है, जबकि उत्तरप्रदेश में ये टैक्स फ्री हैं। लेकिन, जीएसटी लागू होने के बाद उनपर टैक्‍स लग जाएगा।

यह भी पढ़ेें: जीएसटी का बोझ थोड़ा हल्का करेंगी मोबाइल कंपनियां, ग्राहकों को मिलेगी राहत

योजना के तहत अबतक वितरण
राज्य    पंखा    ट्यूब    बल्ब
बिहार    13,054    14,983    1,38,16,289
झारखंड    16,150    35,720    1,00,89,167
उत्तरप्रदेश    55,279    1,43,009    1,80,71,532

यह भी पढ़ें: बिहार के इस पुल पर सेल्फी लेना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर लगेगा 600 जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।