विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी का बोझ थोड़ा हल्का करेंगी मोबाइल कंपनियां, ग्राहकों को मिलेगी राहत

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 10:14 PM (IST)

मोबाइल कंपनियों ने अपने उत्पादों की बेसिक प्राइस घटाने के संकेत दिये हैं। इससे उपभोक्ताओं पर जीएसटी का बोझ हल्का होगा।

जीएसटी का बोझ थोड़ा हल्का करेंगी मोबाइल कंपनियां, ग्राहकों को मिलेगी राहत
जीएसटी का बोझ थोड़ा हल्का करेंगी मोबाइल कंपनियां, ग्राहकों को मिलेगी राहत

पटना [दिलीप ओझा]। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों और मोबाइल हैंडसेटों की कीमत बढ़ गई है। वजह यह कि पूर्व की अपेक्षा इन दोनों सेगमेंट में कर अधिक लगाया है। हालांकि, अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो यह पूरा बोझ ग्राहकों को नहीं उठाना होगा। दोनों सेगमेंट की कंपनियों ने अपने उत्पादों की बेसिक प्राइस कम कर बढ़ा बोझ ग्राहकों के साथ बांटने के संकेत दिए हैं। 

 

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मिल सकती है थोड़ी राहत

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इन उत्पादों पर जीएसटी से पूर्व 15 फीसद वैट और नौ फीसद एक्साइज ड्यूटी लगता था। अर्थात कुल 24 फीसद ग्राहकों को कर देना होता था।

 

नई व्यवस्था के तहत इन पर 28 फीसद जीएसटी लगाया गया है। मतलब इन उत्पादों की कीमत अधिकतम चार फीसद बढ़ गई है। हालांकि अभी पुराने दरों पर ही बिक्री हो रही है। सोमवार या मंगलवार से बढ़ी दरें प्रभावी होने की उम्मीद है।

 

आदित्य विजन शोरूम के प्रबंध निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि बाजार बहुत प्रतिस्पर्धी है। इसलिए चार फीसद की जगह दो फीसद ही कीमत बढ़ाने का संकेत कंपनियां दे रही हैं। डेढ़ से दो फीसद वे अपने उत्पादों की बेसिक प्राइस कम कर ग्राहकों को राहत देंगी।

 

अब तक मिले रुझानों से अनुमान है कि व्हर्लपूल और एलजी दो फीसद राहत दे सकती है। सैमसंग भी डेढ़ से दो फीसद राहत देने का संकेत दी है। लिहाजा ये उत्पाद चार की जगह दो फीसद ही महंगे होंगे। जो कंपनी बेसिक प्राइस कम नहीं करेगी उनके उत्पाद ही चार फीसद महंगे होंगे। 

 

मोबाइल बाजार से भी सकारात्मक संकेत

मोबाइल हैंडसेटों पर जीएसटी से पूर्व छह फीसद कर लगता था। अब इस पर 12 फीसद जीएसटी लगाया गया है। इसी तरह से मोबाइल एसेसरीज पर 6 से 12 फीसद कर लगता था, जो अब 18 फीसद हो गया है।

 

जाहिर है मोबाइल के साथ ही एसेसरीज भी महंगे हो गए हैं, लेकिन यह पूरा बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय कंपनियां कुछ राहत देने का मन बनाई हैं। मोबाइल एक्सपो के राजन आर्या ने बताया कि संकेत मिल रहा है कि मोबाइल हैंडसेट सहित एसेसरीज की बेसिक प्राइस कम कर कंपनियां राहत देंगी।

 

ऐसा संकेत मिल रहा है। उम्मीद है कि कंपनियां दो से तीन फीसद उत्पादों की कीमतें कम कर देंगी। इससे छह फीसद जीएसटी का असर घटकर तीन फीसद हो जाएगा।

 

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर पूर्व का टैक्स 

15 फीसद वैट 

09 फीसद एक्साइज ड्यूटी

24 फीसद कुल टैक्स 

 

जीएसटी 

28 फीसद 

 

यह भी पढ़ें: केंद्र की उजाला योजना पर GST का ये असर, पंखे महंगे तो ट्यूब-बल्ब होंगे सस्ते

 

मोबाइल हैंडसेट 

06 फीसद टैक्स पूर्व में लगता था 

12 फीसद अब जीएसटी

मोबाइल एसेसरीज 

06 से 12 फीसद टैक्स पूर्व में लगता था 

 18 फीसद अब जीएसटी 

 

यह भी पढ़ें: राधामोहन ने GST को बताया आर्थिक सूर्योदय, कहा- बिहार को सर्वाधिक फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।