Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनिया गांधी से मिले नीतीश कुमार, गरमाई बिहार की राजनीति

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 21 Apr 2017 11:33 PM (IST)

    बिहार के सीए नीतीश कुमार अपने दिल्ली दौरे के दौरान 10 जनपथ पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

    सोनिया गांधी से मिले नीतीश कुमार, गरमाई बिहार की राजनीति

    पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को ले राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गयी है। नीतीश कुमार ने पिछले दिनों यह कहा था कि बिहार की तरह राष्ट्रीय स्तर पर गैर भाजपा दलों के महागठबंधन को ले कांग्रेस पहल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने इस पर चर्चा की। तीन दिन पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के सिलसिले में पटना में थे। राहुल गांधी से मुलाकात के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से भेंट की है।

    जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी और नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम पर भी चर्चा हुई। इस दौरान इस बिंदु पर चर्चा हुई कि गैर भाजपा दलों को आने वाले चुनाव को ध्यान में रख एक साथ आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: बोले गिरिराज- बाबरी मस्जिद के आरोपी जनता की नजर मे हैं बेकसूर

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पिछले दिनों महागठबंधन की भावना के साथ सुर मिलाया था। नीतीश कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के महागठबंधन के सिलसिले में उनकी वामदलों से भी बात हुई है। विपक्ष की एकता का प्रयास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तर पर यूपी चुनाव के पहले भी किया जा चुका है। उनकी यह कोशिश थी कि सपा, कांग्रेस, जदयू और राजद का गठबंधन बने पर यह संभव नहीं हो पाया। 

    इस खबर के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने कहा लालू यादव पर दबाव बनाने के लिए नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

    यह भी पढ़ें: BSSC SCAM में सीके अनिल ने किए अहम खुलासे, राष्ट्रपति से CBI जांच की मांग