विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के मंत्री ने PM मोदी को कहा नक्‍सली, माहौल गरमाया तो मांगी माफी

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 11:51 PM (IST)

बिहार के मंत्री अब्‍दुल जलील मस्‍तान की प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्‍पणी पर आज बिहार विधानमंडल में माहौल गर्म रहा। बाद में मंत्री ने अपने बयान के लिए माफी मांगी।

बिहार के मंत्री ने PM मोदी को कहा नक्‍सली, माहौल गरमाया तो मांगी माफी
बिहार के मंत्री ने PM मोदी को कहा नक्‍सली, माहौल गरमाया तो मांगी माफी

पटना [जेएनएन]। बिहार विधानमंडल में चल रहे बजट सत्र का आज पांचवा दिन भी हंगामा की भेंट चढ़ता दिख रहा है। आज विपक्ष मंत्री अब्‍दुल जलील मस्‍तान के उस बयान को लेकर उनका इस्‍तीफा मांग रहा है, जिसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नक्‍सली तक कह डाला था। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पर दिया गया बयान गलत है। मंत्री अब्‍दुल जलील मस्‍तान ने भी माफी मांग ली है।

आज सुबह विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। भाजपा के उत्पाद मंत्री अब्‍दुल जलील मस्तान के इस्‍तीफा की मांग कर रहे थे। मंत्री ने दो दिन पहले पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उनपर आपत्तिजनक टिप्‍पणियां की थीं। मंत्री ने प्रधानमंत्री को नक्‍सली तक कह डाला था। उनकी उपस्थिति में वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री की तस्‍वीर को जूते मारे थे। 

यह भी पढ़ें:  बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात, दिव्‍यांग को जिंदा जला डाला

उस घटना के विरोध में सदन में हंगामा हुआ। भाजपा के सदस्य वेल में आ गए। उन्‍होंने रिपोर्टर टेबल उलट दी। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित की गयी।

घटना के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर की गई मंत्री की टिप्‍पणी को गलत बताया। इसके बाद दबाव में आए मंत्री मस्‍तान ने अपने बयान के लिए खेद व्‍यक्‍त किया।

विदित हो कि विधानमंडल के बजट सत्र में विपक्ष का रूख आक्रमक बना हुआ है। बीएसएससी पेपर लीक कांड और पटना सेक्स रैकेट मामले को लेकर विपक्ष सरकार को पहले से ही घेर रहा था। अब मंत्री की टिप्‍पणी ने विपक्ष को एक ऑैर मुद्दा दे दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार-बंगाल में सोशल मीडिया को हथियार बना पैठ बना रहा ISIS, जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।