विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश ने कहा- हम समाचार नहीं बनाते, लोगों का भविष्य बनाते हैं

By Pramod PandeyEdited By:
Published: Fri, 15 Jul 2016 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 07:00 PM (IST)

बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन पोर्टल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार 2020 तक एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी में है।

नीतीश ने कहा- हम समाचार नहीं बनाते, लोगों का भविष्य बनाते हैं
नीतीश ने कहा- हम समाचार नहीं बनाते, लोगों का भविष्य बनाते हैं

पटना [वेब डेस्क ]। मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हम समाचार नहीं बनाते, लोगों का भविष्य बनाने के लिए चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि खबरों में बने रहने में मेरीकोई रुचि नहीं है। वे बिहार के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे हैं और रहेंगे।
यह बात उन्होंने बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के पोर्टल की शुरुआत करते हुए कही। नीतीश ने कहा कि प्रशिक्षण के इच्छुक युवा इस पोर्टल पर अपना निबंधन करा सकेंगे। अगले चार साल में राज्य में एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें अलग-अलग कामों में दक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से पोर्टल पर निबंधन कराकर सरकार की योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।
पढ़ें : तेजस्वी का मोदी को खुला पत्र, जमकर किए तंज ...जानिए क्या-क्या लिख
नीतीश कुमार ने कहा कि युवा शक्ति बिहार की पूंजी है। यहां के युवा अन्य राज्यों के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। लेकिन एेसे युवाओं की बड़ी आबादी स्किल्ड नहीं है। इससे श्रमशक्ति का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। हर साल बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए तैयार हो रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल सर्टिफिकेट ही नहीं मिलना चाहिए। उन्हें पर्याप्त ट्रेनिंग भी मिलनी चाहिए। कहा कि यह मिशन टेकऑफ हो गया है। इससे बदलाव दिखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में सामने आए रिजल्ट घोटाले को उनकी सरकार ने एक अवसर के रूप में लिया है। एेसी व्यवस्था हो रही है कि जिसमें कोई दाएं-बाएं नहीं कर सकेगा। कहा कि सरकार इस मामले का पूरा पर्दाफाश चाहती है और किसी स्तर पर कोई दिशा-निर्देश जांच एजेंसियों को नहीं दिया गया है। जो भी इस मामले में संलिप्त है उसपर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें : लालू ने फिल्म अभिनेता इरफान खान से पूछा -बताओ, मुझसे बड़ा एक्टर कौन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।