Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दर्दनाक मौत : लड़की ने खुद काट लिया गला, बेहोशी तक देखती रही निकलता खून

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 17 Apr 2016 11:01 PM (IST)

    एक लड़की ने अपने हाथ की नस व गला को धारदार चाकू से काट लिया। उसके शरीर से भलभलाकर खून बहने लगा। बेहोश हाेने तक वह इसे देखती रही। उसे अस्पताल पहुंचाए जाने तक देर हो चुकी थी। बिहार की एक छात्रा की आत्महत्या का यह मामला कोटा का है।

    पटना। एक लड़की ने अपने हाथ की नस व गला को धारदार चाकू से काट लिया। उसके शरीर से भलभलाकर खून बहने लगा। बेहोश हाेने तक वह इसे देखती रही। उसे अस्पताल पहुंचाए जाने तक देर हो चुकी थी। बिहार की एक छात्रा की आत्महत्या का यह मामला राजस्थान के कोटा का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश में एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुके राजस्थान के नगर कोटा में बिहार की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की सुबह हुई। मृतक छात्रा मुंगेर की रहने वाली थी। वह कोटा के रेजोनेंस कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ रही थी।

    जानकारी के अनुसार, कोटा के राजीव गांधी नगर के गुरु वात्सल्य गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा वैष्णवी ने चाकू से हाथ और गले की नसें काट लीं। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली वैष्णवी का नामांकन हाल ही में कोटा के रेजोनेंस कोचिंग इंस्टीच्यूट में हुआ था। कोटा पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    विदित हो कि कोटा में इधर कुछ सालों के दौरान छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसके पीछे करियर को लेकर तनाव बड़ा कारण रहा है।