Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवधेश होंगे सभापति, उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामों पर विचार

    By Edited By:
    Updated: Fri, 03 Aug 2012 10:49 PM (IST)

    Hero Image

    जागरण ब्यूरो, पटना

    भाजपा के अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के अगले सभापति होंगे। बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह और विनोद नारायण झा के नाम पर विचार चल रहा है। दोनों पदों के लिए सोमवार को नामांकन होगा। श्री सिंह विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। वे चौथी बार परिषद के लिए चुने गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों ने बताया कि अवधेश नारायण सिंह को नामांकन के लिए कह दिया गया है। संभव है कि उनका निर्वाचन निर्विरोध हो। इधर, विधानसभा उपाध्यक्ष पर के लिए भाजपा अमरेंद्र प्रताप सिंह और विनोद नारायण झा के नामों पर विचार कर रही है। एक नम्बर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह हैं। उनका नाम पहले भी इस पद के लिए चर्चा में आया था जब विधान परिषद के सभापति पद पर ताराकांत झा बिठाए गए थे। श्री झा के हटने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर विनोद नारायण झा का नाम आया, ताकि मिथिलांचल में जातीय समीकरण पर प्रभाव न पड़े। इस बीच दो दिन पहले श्री झा को विधानसभा में भाजपा विधायक दल का सचेतक बना दिया गया। सचेतक को उप मंत्री का दर्जा हासिल है। संभव है कि इसी के चलते उन्हें उपाध्यक्ष पद से वंचित होना पड़े। राजद ने डा.रामानंद यादव को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। इस पद के लिए आठ अगस्त को चुनाव होगा। विधान परिषद के सभापति पद के लिए चुनाव की संभावना नहीं है। अवधेश नारायण सिंह अकेले उम्मीदवार होंगे और उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर