Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप का एक और रिएक्शन, नए सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की सियासत में मचाई खलबली!
राजद नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है जिससे बिहार की राजनीति में हलचल है। उन्होंने लिखा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। विवादों के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का एक और रिएक्शन सामने आया है। नए सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है।
तेजप्रताप ने अपने नए पोस्ट में लिखा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है।
उन्होंने आगे लिखा कि राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।
('सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय')
हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों… pic.twitter.com/N6h2OYcs8o
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 6, 2025
लालू ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला
बता दें कि तेजप्रताप पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ तेजप्रताप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
इसके बाद, लालू यादव ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद से तेजप्रताप लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को संदेश दे रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।