'डरते नहीं...', मुकेश सहनी ने क्यों कहा ऐसा? दावा- तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे
Mukesh Sahni बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे। ये दावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया है। दरअसल प्रदेश में चुनावी संग्राम जोरों पर है। पक्ष-विपक्ष की ओर से तीखी बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सहनी ने कई जिलों में जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। Bihar Political News In Hindi : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (VIP Chief Mukesh Sahni) ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ मिलकर वे बिहार को गुजरात से बेहतर बनाएंगे।
वे गुरुवार को खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, झंझारपुर और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला।
बिहार के लोग डरते नहीं : मुकेश
मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव के लिए संकेत करते हुए कहा कि हम दोनों नेताओं ने मिलकर भाजपा वालों का बैंड बजाकर रखा है। भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है।
इस वजह से भाजपा के प्रधानमंत्री सुरक्षा वापस लेकर डराना चाहते हैं, लेकिन वे जान लें कि बिहार के लोग डरते नहीं संघर्ष करते हैं।
बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni Security) की बीते रोज वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इसी संबंध में उन्होंने यह बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है। आज भाजपा गरीबों गुलाम बनाकर रखना चाहती है। उनकी सोच अमीर को अमीर बनाए रखने की तथा गरीब को गरीब बनाए रखने की है।
लोकतंत्र में जनता मालिक : सहनी
सहनी ने यह भी कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादे किए थे, लेकिन आज एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
आज गरीब और गरीब होता जा रहा है। आज जब चुनाव के बीच जब भी मोदी आते हैं तो मंदिर, मस्जिद की बात करते हैं।
रोजगार, महंगाई जो मूल मुद्दा है, उस पर बात नहीं करते। वे खुद को राजा-महाराजा समझते हैं। परंतु वे भूल गए हैं कि लोकतंत्र में जनता मालिक है।
उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को हटाने की अपील करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की बात कही।
यह भी पढ़ें