विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर घंटों पड़ा रहा 20 करोड़

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 30 Dec 2014 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Dec 2014 10:33 AM (IST)

सोमवार की देर रात 11 बजे के बाद पूरे शहर को घने कोहरे की चादर ने अपने में समेट लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। सोमवार की देर रात 11 बजे के बाद पूरे शहर को घने कोहरे की चादर ने अपने में समेट लिया था। गांधी मैदान के पास भी घना कोहरा पसरा था। रिजर्व बैंक के मुख्य द्वार पर भीषण ठंड से ठिठुरते 28 पुलिस वाले अपने स्वचालित हथियारों को लिए पूरी चौकसी से एक ट्रक की रक्षा में जुटे हुए हैं। सारे पुलिसकर्मियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थी।

पूछने पर एक अधिकारी ने बताया कि वे लोग पाकुड़ के एसबीआई का 20 करोड़ रुपये इस ट्रक से लेकर आ रहे हैं। आठ बजे पटना रिजर्व बैंक परिसर में पहुंचे तो बैंक के अधिकारी रुपये लेने से इनकार कर दिए। इतना ही नहीं उन लोगों को ट्रक समेत बैंक से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वे लोग अपने पुलिस अधीक्षक से बात कर पटना के एसएसपी से बात करवाए। इसके बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस यहां पहुंची। यहां से रुपये लेकर पुलिस लाइन चले आए। तीन घंटे तक रुपये सड़क पर यों ही पड़ा रहा। यहां रुपये की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं। पूरी रात उनकी टीम पहरेदारी करते रहेगी। पाकुड़ से वे लोग 28 पुलिस के कमांडो व दो अधिकारी रुपये लेकर आए हैं।