Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया: नदियों का कहर, एनडीए का हुआ जदयू और शरद को चेतावनी

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Mon, 21 Aug 2017 10:57 PM (IST)

    बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया में बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल छाई रही। इस बीच बाढ़ से जनजीवन तबाह है। बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया में क्‍या रहा, आइए डालते हैं एक नजर।

    सोशल मीडिया: नदियों का कहर, एनडीए का हुआ जदयू और शरद को चेतावनी

    पटना [काजल]। बिहार की कई नदियों ने अपने तटबंध तोड़ दिए हैं। वे जमकर कहर बरपा रही हैं। वहीं राजनीतिक सैलाब भी चढ़ता-उतराता रहा हैै। बाढ़ से घिरे लोगों को जहां राहत पहुंचाई जा रही है, वहीं जदयू ने भी अपने बागी नेता शरद यादव को राहत देते हुए 27 अगस्त तक की मोहलत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर लालू की रैली में मंच पर दिखे तो कड़ी कार्रवाई तय है। बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया में भी ये घटनाएं छाई रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते सप्‍ताह राजनीति में जबरदस्‍त उथल-पुथल रही। शरद यादव ने अपनी पार्टी (जदयू) में अलग मोर्चा खोल दिया। पहले दिल्ली में और फिर पटना में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। असली बनाम नकली जदयू की यह लड़ाई सोशल मीडिया में भी खूब चली। खासकर पटना में जदयू के पोस्‍टर-बैनर से अलग शरद के पोस्‍टर-बैनर यह मुनादी करते दिखे कि बिहार में महागठबंधन जारी है। सोशल मीडिया में इस पोस्टर वार पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी गईं।

    यह भी पढ़ें: पटना में बोले 'बागी' शरद- JDU मेरी पार्टी, महागठबंधन जारी है
    लालू यादव ने कहा कि असली जदयू शरद की है और नीतीश कुमार तो अब कमल छाप से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने भी एनडीए में शामिल होने पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि नीतीश जी की सरकारी जदयू के पास बचा ही क्या है एनडीए को देने के लिए।
    जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एनडीए में शामिल होने का एलान किया। इसके बाद जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है। इसके बाद 71 एमएलए और 30 एमएलसी हैशटैग के साथ ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। शरद बनाम नीतीश को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं दी गईं।

    यह भी पढ़ें: एनडीए के हुए नीतीश, अब केंद्र की PM मोदी सरकार में शामिल हो सकता जदयू

    महागठबंधन सरकार गिरने के बाद से नीतीश पर हमलावर तेजस्वी यादव अपनी जनादेश अपमान यात्रा पर बिहार भ्रमण कर रहे हैं। वे इसके लाइव वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही एक ट्वीट उन्होंने औरंगाबाद की यात्रा के दौरान सुबह पांच बजे ट्वीट किया कि अभी खाना खाया, जिसे लेकर लोगो ने उन्हें ट्रोल कर दिया। तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं।  

    सियासी सैलाब के बीच बिहार के कई इलाकों में नदियां कहर बरपा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग बाढ़ की पल-पल की खबर शेयर कर रहे हैं। देश-विदेश में रह रहे लोग बाढ़ को लेकर अपने आत्मीय जनों के लिए चिंतित हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए बाढ़ का हाल पता कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियोज भी खूब शेयर किए जा रहे हैं।
    बहरहाल, बाढ़ हो या कोई और आपदा, जिंदगी तो चलती ही रहती है। बाढ़ में पानी से घिरे इलाकों में एनडीआरएफ की बोट से लेकर राहत शिविरों तक बच्चों का जन्म भी हो रहा है। इनकी खबरें और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।