विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दानापुर से चलेगी सिकंदराबाद एक्सप्रेस

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jul 2015 03:32 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पटना पटना जंक्शन से हैदराबाद जाने वाली सिकंदराबाद एक्सप्रेस को अब पटना जंक्शन के

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटना

पटना जंक्शन से हैदराबाद जाने वाली सिकंदराबाद एक्सप्रेस को अब पटना जंक्शन के बजाय दानापुर से चलाने की योजना है। इतना ही नहीं दानापुर से जयनगर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को राजेंद्रनगर टर्मिनल से चलाने की योजना है। पहली सितंबर से ही इन ट्रेनों को स्थानांतरित स्टेशनों से चलाया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शीघ्र ही दानापुर से खुलने वाली दानापुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भी राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलाया जाएगा। दानापुर से ही खुलने वाली साहेबगंज इंटरसिटी को भी राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलाने की योजना है, परंतु इन ट्रेनों के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।