यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सुपर 30' में अब 10वीं पास का भी दाखिला, ऑनलाइन लेक्चर होगा उपलब्ध
सुपर 30 के संस्थापक गणितज्ञ आनंद इस साल से 10वीं पास छात्रों का भी अपने संस्थान में दाखिला लेंगे। सुपर ...और पढ़ें

पटना [वेब डेस्क]। गरीब तबके के बच्चों की मेधा तराश कर उनके आइआइटी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने वाले बिहार के गणितज्ञ आनंद अब अपनी संस्था 'सुपर 30' का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल से इसमें 10वीं पास विद्यार्थियों को भी जगह दी जाएगी। आनंद के संस्थान में अभी तक 12वीं पास करने पर ही प्रवेश दिया जाता रहा है।
नए प्रोग्राम में 10-20 छात्रों का दाखिला
आनंद ने बताया कि इस साल वे 10वीं पास 10-20 छात्रों का अपने नए प्रोग्राम के तहत दाखिला लेंगे। इसके अलावा 12वीं पास छात्रों के लिए प्रोग्राम पहले की तरह जारी रहेगा। कहा कि 'सुपर 30' के विस्तार के लिए उनकी अन्य दीर्घकालिक योजनाएं भी हैं।
पढ़ें : Result Scam: स्टूडेंट 1, रजिस्ट्रेशन 2, रॉल नंबर 2, रिजल्ट 2, एक में पास, एक में फेल