विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर व जमीन से बेदखल किया तो आत्मदाह की धमकी

By Edited By:
Published: Tue, 18 Jun 2013 08:18 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण प्रतिनिधि, बिहारशरीफ : राजगीर की चमेली देवी अपने परिवार के संग समाहरणालय पहुंच डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उन्हें न्याय नहीं दिलाया गया तो आत्मदाह कर लेंगी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह 40 वर्षो से राजगीर में छह डिस्मिल जमीन खरीदकर उसमें मकान बनाकर परिवार के साथ रह रही हैं लेकिन कुछ लोग संबंधित कुछ अधिकारियों से मिलकर उनके मकान व जमीन पर कब्जा करने का दबाव बना रहे हैं।

डीसीएलआर का कहना है कि यह जमीन गैरमजरूआ है। भुक्तभोगी परिवार का कहना है कि वे लोग मकान का होल्डिंग टैक्स व लगान की रसीद भी निरंतर कटाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन लोगों को मकान व जमीन से बेदखल किया जा रहा है। इस बाबत पीड़ित परिजनों ने कोर्ट में भी एक परिवाद दायर किया है जिसमें जमीन-मकान का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया है।

कोर्ट ने अगले आदेश तक जमीन पर किसी की दखलंदाजी नहीं करने का निर्देश दिया है। लेकिन उन्हें जमीन से बेदखल करने का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाए तब तक उनके जमीन व मकान से उन्हें वेदखल नहीं होने दिया जाए। चमेली देवी ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वे अपनी जमीन पर ही आत्मदाह कर लेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर