Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ करोड़ से बने बीएलसी रैक कोंकण रवाना

    By Edited By:
    Updated: Wed, 01 Feb 2012 08:23 PM (IST)

    जमालपुर (मुंगेर), निज संवाददाता : रेल कारखाना के महत्वपूर्ण वर्कशॉप बीएलसी में डेढ़ महीने में नौ करोड़ की लागत से निर्मित रैक को बुधवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने हरी झडी दिखा कर कोंकण रेल के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस कारखाना को यदि सही समय पर संसाधन मिले तो किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में यहां के कुशल कारीगर सक्षम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कारखाना से 19वीं बीएलसी रैक भेजे जाने से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ औरों के बीच श्री सिन्हा ने पूजा की। नारियल फोड़ कर प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस कारखाना के महत्वपूर्ण उत्पादों में से यह रैक है। भविष्य में इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद जताई। तब कारखाना प्रगति की बुलंदी पर बढ़ेगा। इस रैक को तैयार करने का श्रेय उन्होंने डिप्टी श्री मेहरोत्रा की टीम को दिया। उनके साथ डिप्टी सीएमई निर्माण नीतीन मेहरोत्रा, सुनील कुमार भारती, एके भारती, योगेश कुमार, एके सिंह, रवीन्द्र सिन्हा, सुशील कुमार मंडल आदि थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर