विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच परियोजना आवंटित

By Edited By:
Published: Sat, 24 Aug 2013 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2013 06:20 PM (IST)

News Article Hero Image

मधुबनी, एक प्रतिनिधि : समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत जिले में महिला पर्यवेक्षिकाओं के रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर बहाली की गई है। पूर्व में चयनित 44 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच प्रखंड बाल विकास परियोजना आवंटित की जा चुकी है। इसके अलावा अब और 12 चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच परियोजना आवंटित कर दी गई है।

द्वितीय चरण में जिन 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच परियोजना आवंटित की गई है, उन्हें अपनी-अपनी पदस्थापन के परियोजना में 30 अगस्त तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में योगदान देने हेतु डीएम ने आदेश जारी किया है। साथ ही डीएम ने कहा है कि निर्धारित तिथि के अंदर योगदान नहीं करने वाली महिला पर्यवेक्षिका का नियोजन स्वत: रद्द समझा जाएगा। साथ ही महिला पर्यवेक्षिका के मानदेय का भुगतान परियोजना में योगदान की तिथि से किया जाएगा।

द्वितीय चरण में जिन 12 महिला पर्यवेक्षिका के बीच परियोजना आवंटित किया गया है, उनमें दीपिका टंडन, वंदना कुमारी, रंजन यादव, रेखा रानी, श्वेता कुमारी, सुषमा भारती, पूनम कुमारी (विकलांग), ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी, कुमारी ललिता, पूनम कुमारी व भारती कुमारी (सेविका कोटि) शामिल है। दीपिका टंडन को कलुआही, वंदना कुमारी को अंधराठाढ़ी, रंजन यादव को मधेपुर, रेखा रानी व श्वेता कुमारी को लखनौर, सुषमा भारती को लौकही, पूनम कुमारी (विकलांग) व कुमारी ललिता को पंडौल, ज्योति कुमारी को जयनगर, नीतू कुमारी को बेनीपट्टी, पूनम कुमारी को रहिका व भारती कुमारी (सेविका कोटि) को घोघरडीहा परियोजना आवंटित किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।