विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसी बोगी की स्थिति दयनीय

By Edited By:
Published: Sat, 14 Jun 2014 07:02 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, कटिहार : कटिहार से हावड़ा तक साप्ताहिक रूप में चलने वाली ट्रेन संख्या 15711/12 कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी टू टायर की बोगी की काफी दयनीय स्थिति से यात्रियों में रोष व्याप्त है। एसी टू टायर में यात्री अपना आरक्षण ज्यादा पैसे देकर इसलिए कराते हैं ताकि उन्हें यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े पर अंदर की स्थिति तो कुछ और ही है। बोगी में सफाई नाम मात्र की रहती है। इतना ही नहीं बाथरूम में टेप टूटा हुआ रहता है तथा दरवाजा भी टूटा हुआ। बेसिन में हैंड वास भी उपलब्ध नहीं था। कोच एटेंडेंट का रवैया भी कुछ अच्छा नहीं था। साप्ताहिक ट्रेन होने के बावजूद रेल प्रशासन द्वारा पुरानी टू एसी की बोगी का उपयोग किया जा रहा है।