Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध संबंध का विरोध करने पर बहू को घर से निकाला

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Nov 2017 03:05 AM (IST)

    गोपालगंज। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में

    Hero Image
    अवैध संबंध का विरोध करने पर बहू को घर से निकाला

    गोपालगंज। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में विवाहित संगीता देवी को शादी के 15 साल बाद उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के मलु साह की पुत्री संगीता देवी की शादी करीब 15 साल पूर्व कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के छतीश साह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर संगीता को उसके पति व ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक उसे ठीक से रखा। इसी बीच संगीता को इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का अवैध संबंध अपनी ही भाभी से है। इस बात का विरोध करने पर संगीता को उसके पति व ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में छतीश साह तथा अनिल साह सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।