यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू का तंज : देश को तोड़ने में लगे BJP व RSS के लोग, मदारी बन लेते वोट
लालू प्रसाद ने बीजेपी व आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा है कि वे देश को तोड़ने में लगे हैं। ...और पढ़ें

गोपालगंज [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि भाजपा व आरएसएस देश तोड़ने की कोशिश में लगे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दलित विरोधी है। राजद सुप्रीमो गुजराज के उना तथा देश के अन्य भागों में हाल में हुई दलित प्रताड़ना की घटनाओं पर बोल रहे थे। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने उसे मदारी करार दिया।
किस चमड़ी का जूता पहनते आरएसएस और भाजपा वाले?
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गोपालगंज के सर्किट हॉउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उना में एक मरी गाय की चमड़ी निकालने को लेकर दो दलितों को पीट दिया गया था। लालू ने सवाल किया कि आरएसएस और भाजपा के नेता बताएं कि वे किस जानवर के चमड़े का जूता पहनते हैं। कहा कि आरएसएस और भाजपा वाले देश में नफरत फ़ैलाने का काम कर रहे हैं।
पढ़ें : सुमो ने ट्वीट कर नीतीश को कहा, मनचले विधायकों पर CCTV से रखें नजर
पीएम दलित विरोध, कर रहे संविधान बदलने की कोशिश
प्रधानमंत्री को दलित विरोधी बताते हुए लालू ने कहा कि इसका सबसे बड़ा प्रमाण उनकी पुस्तक 'कर्मयोग' है। यह पुस्तक उनके विचारों का खुलासा करती है। लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने गुरु गोलवरकर की सोच के अनुरूप संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्र हर मोर्चे पर विफल, देश को बांटना चाहती भाजपा
लालू ने कहा कि आज केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा देश को बांटना चाहती है। लालू ने 'मदारी' फिल्म की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा वाले मदारी हैं, वोट लेने के लिए डमरू बजाते हैं और सत्ता में आने के बाद गरीबों को जात-पात के नाम पर तोड़ते हैं।
पढ़ें : माया को मिला मांझी का साथ, मिलकर कहा - दयाशंकर को गिरफ्तार करो
केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र के सभी मंत्रियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू उठाया और तस्वीरें खिचवाईं। लेकिन, आज पूरे देश में कचरे की भरमार है।
