Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपराधियों ने थाना पर हमला कर एक दर्जन वाहन फूंके, मूकदर्शक रही पुलिस

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2016 09:35 PM (IST)

    पुलिस की उपस्थिति में असामाजिक तत्वों ने थाना पर हमाला कर करीब एक दर्जन वाहन जला डाले। गोपालगंज में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    पटना [जेएनएन]। बिहार के गोपालगंज में असामाजिक तत्वों ने थाना पर हमला कर वहां रखी एक दर्जन वाहनों को जला दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

    जानकारी के अनुसार आज सुबह असमाजिक तत्वों का एक जत्था गोपालगंज थाना पहुंचा। वहां उसने थाना द्वारा जब्त वाहनों को घेर लिया। फिर, उनमें आग लगा दी। घटना के दौरान जबतक पुलिस पहुंचती, एक दर्जन वाहन जल चुके थे। इनमें कई लग्जरी गाडि़यां भी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक प्रेमी के लिए सड़क पर उलझीं दो प्रेमिकाएं, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

    घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगाें का आरोप है कि वाहनों को पुलिस की सहमति से जलाया गया। अन्यथा, थाना के सामने इतनी बड़ी वारदात पर पुलिस का मौन समझ से परे है।

    पति ने पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, जानिए क्या हुआ आगे