यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार: गया में बैंक के कैशवैन से 25 लाख की लूट, पकड़े गए लुटेरे
अाज फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बैंक के कैशवैन को निशाना बनाया और ड्राइवर को गोली मारकर 25 लाख रुपये ...और पढ़ें

गया [जेएनएन]। कल पटना के बाढ़ इलाके में हुई कैशवैन से लूट की घटना के बाद आज फिर दिन-दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने कैशवैन से 25 लाख रुपये लूट लिए। लूट के दौरान अपराधियों ने कैशवैन में मौजूद बैंककर्मी को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि घटना बोधगया-मोहनपुर रोड पर घटी है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने कैशवैन को निशाना बनाया और ड्राइवर को गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: सरकारी डॉक्टर ने नीलगाय को बना दिया 'हिरण' 8 साल से है कैद
डिप्टी एसपी सतीश कुमार ने बताया कि निजी एंबेसडर कार से राशि लेकर बैंक कर्मी पंजाब नेशनल बैंक इटावा शाखा जा रहा था। रास्ते में कुछ अपराधियों ने जो सड़क किनारे पहले से ही खड़े थे उन्होंने कार को रोककर उसमें सवार बैंक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया और पैसे लेकर भाग गए। पुलिस की टीम ने पैसे के साथ अपराधियों को धर दबोचा है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कल बाढ़ में कैशवैन से लूट लिए थे 60 लाख रुपये
बाढ़ के बेलछी थानाक्षेत्र के बाघा टीला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से ही बैंक के कैश वैन से सोमवार को दिन-दहाड़े अपराधियों ने 60 लाख रूपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने गार्ड सहित दो बैंक कर्मियों को गोली मार दी और फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हथियार बंद अपराधियों ने बैंक के कैश वैन से रूपये लूटने की कोशिश की और इसका विरोध करने पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और कैश वैन से 60 लाख रुपये लूटकर भाग खड़े हुए।
यह भी पढ़ें: देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक अवस्था में, लोगों ने बाल मूंडकर गांव में घुमाया
घटनास्थल पटना - नालंदा के बॉर्डर पर है। सीमा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी 25-30 साल की उम्र के बताये जाते है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ने हेलमेट तो कुछ ने गमछा ले रखा था। बाइक पर सवार कुल आठ अपराधी हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।
मौके पर पहुंचते ही कैश वैन के गार्ड समेत दो की हत्या कर दी और 60 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गये। कैश वैन बाढ़ से बेलछी जा रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: वॉट्सएप मैसेज: 'तेरी बहन से शादी करूंगा' भाई ने डांटा तो बहन को ले भागा