Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पहुंचा चोटी कटवा गिरोह, बच्ची के काटे बाल

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Fri, 04 Aug 2017 11:19 PM (IST)

    बिहार में भी चोटी कटवा गिरोह ने दस्तक दे दी है। मोतिहारी जिले के सुगौली थानाक्षेत्र में एक मामला सामने आया है जिसमें रात में सो रही लड़की का बाल काटकर ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार पहुंचा चोटी कटवा गिरोह, बच्ची के काटे बाल

    पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी चोटी कटवा गिरोह की धमक की खबर मिली है। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण में चोटी कटवा गिरोह का पता चला है। गुरुवार की रात जिले के सुगौली थानाक्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी दलित सोवर्धन पासवान की पुत्री का बाल काट गिरोह ने दहशत फैला दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया है कि सोवर्धन की पुत्री राधिका गुरुवार की रात घर के बाहर सो रही थी। इसी बीच चोटी कटवा गिरोह के सदस्य पहुंचे और उसकी चोटी काट भाग निकलने में कामयाब रहे। जैसे ही लड़की की नींद खुली परिवार में कोहराम मच गया।

    परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव के लोग पहुंचे। सबसे आश्चर्यजनक यह है कि जिले की पुलिस लोगों को सुरक्षा देने का दम भर रही है। इस बीच बदमाश चोरी, लूट, रंगदारी व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे ही रहे हैं। इन सबके बीच चोटी कटवा गिरोह ने भी सुगौली में दस्तक देकर लोगों में दहशत फैला दिया है। घटना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। 

     यह भी पढ़ें: पटना पहुंचा एबीएन क्रूज, बिहार की सीमा में घुसते ही बंद हो गए बीयर बार के शटर

     

    कई इलाकों में चोटी काटने की अफवाह 

    फुलवरिया की घटना के बाद क्षेत्र के कई गांवों से चोटी काटने की सूचना आ रही है। लेकिन, उसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पा रही है। लोगों को कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने गिरोह को नहीं दबोचा तो खतरा बढ़ सकता है। 

     

    यह भी पढ़ें: प्रेमी ने प्रेमिका से कहा- दोस्तों से मिलने चलो, गैंगरेप कर फेंक दिया उफनती नदी में

     

    कहा-पुलिस उपाधीक्षक ने

    घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। गिरोह संज्ञान में आया है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे। 

    पंकज रावत,पुलिस उपाधीक्षक, मोतिहारी (पूचं.)