विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएसयू की बैठक में चीनी मिल आंदोलन पर चर्चा

By Edited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 01:25 AM (IST)

एमएसयू की बैठक रविवार को रैयाम हनुमान मंदिर परिसर में संतोष यादव व सोनू कश्यप की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।

News Article Hero Image

दरभंगा। एमएसयू की बैठक रविवार को रैयाम हनुमान मंदिर परिसर में संतोष यादव व सोनू कश्यप की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें यूनियन की मजबूती व सदस्यता, बंद पड़े चीनी मिल को चालू कराने को लेकर चल रहे आंदोलन की सफलता तथा रैयाम चीनी मिल परिसर में होनेवाले झंडोतोलन कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री यादव व श्री कश्यप ने यूनियन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि एमएसयू क्षेत्र व छात्र के विकास के साथ -साथ मिथिलांचल की बंद

पड़ी चीनी मिल को चालू कराने के लिए संकल्पित है। गांव स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को यूनियन का सदस्य बनाने का आह्वान सदस्यों से किया गया। मौके पर विमल मैथिल, भगवानजी झा, दिनेश राम, बबलू पासवान, मो. मोजीबुर रहमान, प्रमोद ठाकुर, वीरेन्द्र दास,रामेश्वर साह

समेत कई ने विचार रखे।