Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार बंपर फसल की उम्मीद

    By Edited By:
    Updated: Mon, 29 Oct 2012 10:46 PM (IST)

    बहेड़ी, निप्र : प्रखंड क्षेत्र में इस बार खरीफ की फसल शुरुआत परेशानियों व असमय वर्षा होने के बावजूद काफी अच्छी है। शुरू में वर्षा नहीं होने के कारण इस फसल की रोपाई समय पर नहीं हो पायी थी। लेकिन हल्की बारिश के बावजूद किसानों ने किसी प्रकार धान की रोपनी अपनी अपनी खेतों में कर ली। बाद में दो बार पर्याप्त वर्षा होने से किसानों की मेहनत पूरी तरह रंग लाती दिख रही है। कहीं श्री विधि से व वैज्ञानिक तरीके से तो कही पारंपरिक ढंग से किसानों ने धान की फसल लगाई है। जिसके चलते धान की पैदावार अच्छी होने की संभावना बढ़ गयी है। कृषि मेला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए विधि के अपनाने से भी इसमें मदद मिली है। जैविक व रासायनिक उर्वरक कीटनाशक दवा के प्रयोग का असर भी इस फसल पर देखा जा रहा है। लेकिन प्रखंड के हजारों किसानों को इस बात का मलाल है कि देश को खाद्यान्न के मामले में आत्म निर्भर ही नहीं बल्कि निर्यातक बनाने के लिए जी तोड़ शारीरिक मानसिक व आर्थिक परिश्रम तो करते है लेकिन सिंचाई सुविधा के लिए डीजल अनुदान के रूप में मिलनेवाली सरकारी राशि प्रखंड नजारत की शोभा बढ़ा रही है। जबकि 6-7 बार बोरिंग व पंपिंग सेट से सिंचाई करने में किसानों की जेब ढीली पड़ गयी है। इस सबके बावजूद खेत की मेड़ पर पहुंचते ही धान की लहलहाती फसल देखकर चेहरा खिल उठता है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार प्रखंड धानमंडल हो सकता है। किसानों का कहना है कि समय पर धान खरीद की व्यवस्था के साथ किसानों को भुगतान मिलने लगे तो किसानी घाटे नहीें लाभ का सौदा बन जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर