विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मासूम बेटियों को नदी में फेंक प्रेमी संग फुर्र हुई मां ...फिर क्या हुआ जानिए

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 09:09 PM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 11:10 PM (IST)

बिहार के बेगूसराय में एक मां अपनी दो मासूम बेटियों को नदी में फेंक प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों ...और पढ़ें

मासूम बेटियों को नदी में फेंक प्रेमी संग फुर्र हुई मां ...फिर क्या हुआ जानिए
मासूम बेटियों को नदी में फेंक प्रेमी संग फुर्र हुई मां ...फिर क्या हुआ जानिए

बेगूसराय [जेएनएन]। प्रेम में पागल एक युवती अपने दो मासूम बेटियों को ऊफनती नदी में फेंक दिया और प्रेमी संग फुर्र हो गई। मछुआरों ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना मंगलवार को बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के नावकोठी और चांदपुरा को जोडऩेवाले पुल पर हुई।

जानकारी के अनुसार, जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रचियाही निवासी सुरेश शर्मा की पत्नी नीलू देवी अपनी दो बेटियों अनु कुमारी (4) और साक्षी उर्फ प्रीति कुमारी (2) के साथ अपने मायके नावकोठी थाना क्षेत्र के सिसौनी में रहती थी। इसी दौरान पड़ोसी गोपाल उर्फ गोविंद सिंह से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

इसकी जानकारी नीलू के पिता मनोज शर्मा को हुई तो उन्होंने बेटी को डांट-फटकार लगाई और मंगलवार को उसे ससुराल पहुंचाने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को ससुराल जाने के डर से नीलू घर से निकल गई और दोनों बच्चियों को नदी में फेंककर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

घटना को गंडक नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे बलराम सहनी और उसके सहयोगी ने देख लिया। उन्होंने दोनों बच्चियों को डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को दी। पुलिस ने बच्चियों को कब्जे में ले लिया।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बच्चियों के नाना मनोज शर्मा ने अपनी बेटी नीलू और उसके प्रेमी गोपाल पर हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कराई है। दोनों फरार हैं।