अभाविप ने जलाया चाइनिज सामान
मदनपुर दुर्गा चौक परिसर में शुक्रवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में अभाविप ने च। ...और पढ़ें

औरंगाबाद। मदनपुर दुर्गा चौक परिसर में शुक्रवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में अभाविप ने चाइनिज समान जलाकर विरोध जताया। आतंकवाद पर चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने का विरोध किया। आक्रोशित छात्रों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारत माता की जय, वंदे मातरम, अगर देश से प्यार है, चाइनिज सामान का बहिष्कार करो, मिट्टी वाला दीया जलाना, अबकी बार दीवाली में का नारा बुलंद किया। मदनपुर बाजार, मेडिकल, संघत रोड होते हुए थाना रोड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से दीपावली पर चाइनिज सामान न खरीदने का आग्रह किया। नगर मंत्री विकास कुमार सोनू, प्रशात कुमार, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि चीन निर्मित सामान खरीदना देश के दुश्मनों को मदद करना है। चीन आतंकवाद का समर्थक है, उसका सामान हमें खरीदने की जरूरत नही है। देश की एकता एवं अखंडता को तोड़ने में चीन लगा हुआ है। दीपक कुमार, बब्लू कुमार, रवींद्र विश्वकर्मा, शुभम, अंकित, सूरज, विनय कुमार उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।