1 करोड़ रुपए तक सस्ती हुईं भारत में लग्जरी गाड़ियां, जानिए वजह
भारत में लग्जरी कार्स की कीमतों में भारी कटौती हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेक्जिट की वजह से यूके में बनी लग्जरी कार्स की कीमतें भारत में कम हो गई हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में लग्जरी कार्स की कीमतों में भारी कटौती हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेक्जिट की वजह से यूके में बनी लग्जरी कार्स की कीमतें भारत में कम हो गई हैं। रॉल्स रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन, रेंज रोवर और फरारी की कीमतें 20 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक कम हुई हैं। इन गाड़ियों की कीमतों में गिरावट आने की वजह बीते साल ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने के फैसले के बाद पाउंड स्टरिंग में तेजी से आई गिरावट है।
साल 2016 में बिकीं 200 गाड़ियां
जानकारों की मानें यूके से आने वाली सुपरकारों का इंपोर्ट बढ़ाया जाएगा जिससे इटली और जर्मन मैन्युफैक्चरर्स के लिए खतरा पैदा हो सकता है क्योंकि ये दोनों ही देश भारत में यूरो या डॉलर करंसी में डील करते हैं। आपको बता दें साल 2016 के दौरान देश में करीब 200 गाड़ियां ऐसी बिकी हैं जिनकी कीमत 2 करोड़ और उससे ज्यादा है।
जैगुआर लैंड रोवर ने घटाए दाम
जैगुआर लैंड रोवर ने भी अपने दो मॉडल्स के दाम 4.08 लाख रुपए तक कम किए हैं। कंपनी ने डीजल इंजन वाली लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमत 47.88 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से घटाकर 43.8 लाख रुपए कर दी है। इसी तरह रेंज रोवर इवोक डीजल की कीमत को 49.10 रुपए से कम करके 45.85 लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा इन कंपनी ने अपनी लग्जरी गाड़ियों के भी 1 करोड़ रुपए तक दाम घटाए हैं।

1. रेंज रोवर स्पोर्ट
पुरानी कीमत - 1.35 करोड़ रुपए
नई कीमत - 1.04 करोड़ रुपए

2. रेंज रोवर वोग
पुरानी कीमत - 1.97 करोड़ रुपए
नई कीमत - 1.56 करोड़ रुपए

3. फरारी 488
पुरानी कीमत - 3.9 करोड़ रुपए
नई कीमत - 3.6 करोड़ रुपए

4. रॉल्स रॉयस फैंटम
पुरानी कीमत - 9 करोड़ रुपए
नई कीमत - 7.8 से 8 करोड़ रुपए

5. रॉल्स रॉयस घोस्ट
पुरानी कीमत - 5.25 करोड़ रुपए
नई कीमत - 4.75 करोड़ रुपए

6. एस्टन मार्टिन DB11
पुरानी कीमत - 4.27 करोड़ रुपए
नई कीमत - 4.06 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें: ये हैं वो शानदार गाड़ियां जिनमें चलती हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।