यह है 3.97 करोड़ रुपये वाली लैंबोर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट, पोर्शे 918 स्पाइडर से है मुकाबला
भारत में इस राज्य के खरीदार ने 4 करोंड़ रुपये की लैंबोर्गिनी खरीदी है
नई दिल्ली (जेएनएन)। सुपरफास्ट लग्जरी कारों की बात करें तो लैंबोर्गिनी का नाम सबसे पहले आता है। इस कंपनी की कारों के शौकीम हमेशा रफ्तार के दीवाने ही होते हैं। इसी साल कंपनी ने अपनी एवेंटाडोर-S की रिप्लेसमेंट में लैंबोर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट लॉन्च की थी, जिसकी कीमत 3.97 करोड़ रुपये रखी गई है। मुंबई के एक खरीदार ने ओरेंज कलर में हुराकैन परफॉर्मेंट को खरीदा है। यह कार पोर्शे 918 स्पाइडर को कड़ी टक्कर देती है।
इस कार को तैयार करने में कंपनी ने काफी ध्यान दिया है इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें कम वजन वाले मजबूत एल्यूमीनियम पैनल का इस्तेमाल किया है, इसलिए कार का वजन 40 किलोग्राम तक कम हुआ है।
हुराकेन परफॉर्मेंट में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा है, इस इंजन से 640PS की पॉवर और 600Nm का टॉर्क मिलता है। इसका इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। लैम्बॉर्गिनी की यह अब तक की सबसे पावरफुल हुराकेन है।
0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में हुराकेन परफॉर्मेंट को महज 2.9 सेकंड का टाइम लगता है। वहीं 0 से 200 की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 8.9 सेकंड का ही समय लगता है, अगर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाएगी।