विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘सावधानी ही समझदारी की पहचान है’ सावधान इंडिया एंथम का नया संदेश

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2016 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 02:51 PM (IST)

जिदंगी के प्रति प्रैक्टिकल सोच रखने से ही हर आने वाली मुसीबत से बचा जा सकता है। इन दिनों लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एडवर्टोरियल: ‘कर भला तो हो भला’ आपने ये मशहूर कहावत तो जरूर सुनी होगी। कहते हैं अगर आप किसी का भला करते हैं तो आपका हमेशा भला होगा। लेकिन आज के आधुनिक समय में सिर्फ कहावतों पर यकीन नहीं किया जा सकता। बल्कि जिदंगी के प्रति प्रैक्टिकल सोच रखने से ही हर आने वाली मुसीबत से बचा जा सकता है। इन दिनों लोगों को जागरूक करने के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री भी अपनी भूमिका निभा रही है।

‘लाइफ ओके’ पर दिखाया जाने वाला बेहद पॉपुलर टीवी सीरियल ‘सावधान इंडिया’ लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की मुहिम में लगा है।

इसकी एक वजह ये भी है कि आज आधुनिक जीवनशैली में लोग ज्यादातर अकेले रहना पसंद करते हैं या फिर न्यूक्लियर फैमिली में रहते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई भी दुर्घटना घटने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।
किसी ने सही ही कहा है कि अपराधी के माथे पर उसके मंसूबे नहीं लिखे होते इसलिए सर्तक रहकर ही आप अपने और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।

‘सावधानी समझदारी की सबसे बड़ी पहचान है’। इस बात को समझाते हुए ‘सावधान इंडिया’ का नया एंथम सभी को बहुत पसंद आ रहा है। इस एंथम के दमदार बोल के साथ इसमें गुनाह की ऐसी कई तस्वीरों को दिखाया गया है जो आज के समय में सार्थक दिखते हैं। इसमें दिखाया गया है कि सर्तकता से कैसे इन घटनाओं को टाला जा सकता ह।जैसे, ट्रायल रूम में छुपे हुए कैमरे लगे होने के कई मामले पिछले दिनों देखने में आए, साथ ही बच्चों का अपहरण करने, मेट्रो में छेड़खानी, घर में नौकरों द्वारा चोरी की वारदात आदि घटनाओं का नाट्कीय रुपांतरण करके बड़े दमदार तरीके से दिखाया गया है। इस वीडियो के दुआरा सावधान इंडिया सभी को जागरूक रहने का संदेश देना चाहता है। इस वीडियो को आप फेसबुक पर भी देख सकते हैं। लाइफ ओके के फेसबुक पेज पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.facebook.com/lifeok/videos/845335845572219/

आज के समय की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि हम आंख बंदकर किसी पर भी यकीन नहीं कर सकते। सर्तकता और जागरूकता से हर तरह की अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकता है। जैसे, महिलाओं को घर से बाहर अकेले जाते समय अपने साथ पर्स में काली मिर्च स्प्रे रखनी चाहिए. साथ ही बिना किसी जान-पहचान के किसी का दिया हुआ कुछ खाने पीने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा आज की सबसे बड़ी समस्या है ट्रायल रूम में छुपे कैमरे, जिससे लड़कियों को सबसे ज्यादा खतरा है, इसलिए किसी भी ट्रायल रूम में जाने से पहले चारों तरफ नजर दौड़ाकर जांच लेना चाहिए।

लोगों को यह समझना चाहिए कि हर नागरिक के लिए पुलिस तैनात नहीं की जा सकती। ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा अपने आप करनी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।