Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में भी अबकी बार भाजपा सरकार: अमित शाह

    By Edited By:
    Updated: Thu, 14 Aug 2014 09:36 PM (IST)

    न गठबंधन सरकार, न हजकां-भाजपा सरकार। अबकी बार, भाजपा सरकार। मिशन हरियाणा पर निकले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ की नई सब्जी मंडी ...और पढ़ें

    Hero Image

    महेंद्रगढ़ [महेश कुमार वैद्य]। न गठबंधन सरकार, न हजकां-भाजपा सरकार। अबकी बार, भाजपा सरकार। मिशन हरियाणा पर निकले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ की नई सब्जी मंडी में कुछ इसी अंदाज में चुनावी शंखनाद किया। कांग्रेस व हुड्डा सरकार के दिन खत्म होने का दावा करते हुए शाह ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने चौटाला शासन को गुंडाराज व कांग्रेस के शासन को भ्रष्टाचार का पर्याय करार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीड़ देख गद्गद शाह ने कहा कि गठबंधन होगा तो जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा। लोगों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उमड़ा जनसमूह जनता का मूड बता रहा है। गठबंधन के मुद्दे पर जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। भाजपा प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

    हुड्डा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने भाजपा को किसानों की सबसे बड़ी शुभचिंतक बताया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने किसानों के हित में डब्ल्यूटीओ की शर्तो को नकार दिया। प्रदेश में चुनाव अभियान का श्रीगणेश करते हुए उन्होंने कहा कि देश के बाद अब प्रदेश में भाजपा का शासन लाना है। प्रदेश में अपनी पहली चुनावी रैली में शाह ने अबकी बार भाजपा सरकार का नारा बुलंद किया। रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा व प्रदेश सह प्रभारी डा. अनिल जैन ने भी रैली को संबोधित किया।

    40 नेता भाजपा में शामिल

    रैली में विभिन्न दलों के 40 से अधिक नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस व इनेलो के साथ-साथ हजकां के कुछ चेहरे भी भाजपाई बन गए।

    मोदी से जोड़े प्रदेश के रिश्ते

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में बार-बार नरेंद्र मोदी का उल्लेख किया। हरियाणा प्रभारी रहते हुए ही उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    रैली की प्रमुख बातें

    - हजकां से गठबंधन टूटने के सार्वजनिक संकेत

    - जनभावनाओं के अनुरूप होगा गठबंधन का फैसला

    - पार्टी प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ने को तैयार

    - प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, हर दिन होते हैं दो दुष्कर्म

    -जमीन की कीमत बढ़ने से किसान बेरोजगार, खरीदने वाले मालामाल

    -देश की तरह प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त बनाना है

    -प्रांतवाद व जातिवाद खत्म, भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करेगी

    - चौटाला सरकार आते ही प्रदेश में गुंडाराज शुरू हो जाता है